फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पहुंचे अमित शाह का पूरा कार्यक्रम जानिए, इन EXCLUSIVE तस्वीरों में

Tue, 19 Sep 2017 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
amit shah meeting with uttarakhand bjp leaders - फोटो : rajeev gupta
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार स्वागत के लिए तैयार नजर आया। शाह सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ‌त्रिवेंद्र रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने शाह का भव्य स्वागत किया। 
विज्ञापन

2 of 6
amit shah in jolly grant airport
इस दौरान उनके स्वागत में भाजपाईयों ने बुलेट रैली निकाली। यहां से वह मधुबन होटल पहुंचे। शाह का दो दिन के लिए राज्य में रहेंगे।  इस दौरान शाह, सरकार और संगठन के कामकाज की बारीकी से समीक्षा करेंगे। दो दिन उनके ताबड़तोड़ कार्यक्रम लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
bjp workers welcome amit shah in uttarakhand
शाह करीब 21 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो शहर के भीतर सात जगहों पर होंगे। शाह के आने से एक दिन पूर्व सोमवार को उत्तराखंड बीजेपी ने तैयारियों में सब कुछ झोंक दिया था।

4 of 6
amit shah in dehradun - फोटो : rajeev gupta
ये रहा अमित शाह अपडेट- सुबह 09.30 बजे-जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन। 09.30 से 11 बजे-एयरपोर्ट, डोईवाला, रिस्पना पुल, आराघर, सर्वे चौक, दिलाराम चौक पर स्वागत। 11 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला पंचायत चेयरमैन, सहकारी बैंक अध्यक्षों, मेयर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
विज्ञापन

5 of 6
amit shah in dehradun
1 बजे-मधुबन होटल में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन।  2.30 बजे-मधुबन होटल में विस्तारक, पालकों के साथ बैठक।  4 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bjp wokrers welcome amit shah in uttarakhand
5 बजे-मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजकों की बैठक। 6 बजे-ओएनजीसी के घोष ऑडिटोरियम में प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के सम्मेलन में प्रतिभाग।
9 बजे-सीएम आवास में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें