डा. भीमराव अंबेडकर की 126 वीं जयंती पर राजधानी के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण के जरिए उनका संदेश पहुंचाया गया तो कहीं गोष्ठी और कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों को फिर याद किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
बहुजन समाज पार्टी ने 18 गांधी रोड में जयंती समारोह मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समता मूलक समाज की स्थापना की। उन्होंने देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिलाया। उनका नारा था शिक्षित बनों, संगठित बनों और संघर्ष करो।
विज्ञापन
3 of 6
समारोह के बाद कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर चौधरी शीशपाल सिंह, प्रदेश महासचिव पीएस बैन्स, प्रदेश सचिव रमेश कुमार और पार्षद ऊषा लाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
4 of 6
भारतीय दलित समाज अकादमी उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने डा. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया। प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि डा. अंबेडकर के विचार केवल दलित उत्थान ही नहीं गैर दलित वर्गो के लिए भी उपयोगी थे।
विज्ञापन
5 of 6
जनक्रांति विकास मोर्चा के अध्यक्ष अमित जैन ने डा. अंबेडकर की जयंती पर कहा कि डा. साहेब का मूल दर्शन भारत में जातिविहिन समाज की स्थापना था, वे भारत को जातिविहिन समाज बनाना चाहते थे।
नगर निगम सभागार में यूटर्न फाउंडेशन की ओर से डा. अंबेडकर की जयंती पर नुक्कड़ नाटक ‘भोली नगरी स्मार्ट राजा’ का मंचन किया गया। इस दौरान खुशी, अंकुश, सुधांशू, मधु और मुस्कान आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।