फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: दून में नामचीन ज्योतिषियों का महाकुंभ, भविष्य जानने के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Sun, 07 Jan 2024 03:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
राजधानी देहरादून में आयोजित अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय महाकुंभ का शुभारंभ रविवार को राज्य राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) किया। इसी के साथ ज्योतिषियों से निशुल्क परामर्श लेने के सिलसिला भी शुरू हुआ। 

छठे ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में ही किया गया। महाकुंभ में देश के नामचीन ज्योतिषी निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। अगर आपके पास कुंडली नहीं है तो मौके पर ही यह सुविधा भी मिलेगी।
 
वास्तु संबंधी परामर्श के लिए घर का नक्शा लेकर आना होगा। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही आम लोगों के लिए निशुल्क परामर्श सुविधा शुरू कर दी गई। इस दौरान हस्तरेखा, कुंडली विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमैरोलॉजी, हस्ताक्षर के साथ ही वास्तु के विशेषज्ञ परामर्श के लिए ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिषियों से अपने सवाल पूछते बच्चे। - फोटो : amar ujala
महाकुंभ में लाल किताब के विशेषज्ञ आचार्य जीडी वशिष्ठ, पंडित केए दूबे पद्मेश, आचार्य इंदु प्रकाश, पंडित अजय भांबी, आचार्य डॉ. वाई राखी, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, आचार्य आनंद, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लेखराज शर्मा, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विभा शर्मा, अवधेश पांडे, आचार्य सिमरन समेत देश के नामी ज्योतिषी होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
ज्योतिषियों से अपने सवाल पूछते बच्चे। - फोटो : amar ujala
सम्मेलन के शुभारंभ पर राज्यपाल ने कहा कि ज्योतिष ऐसा विज्ञान है जिसके माध्यम से समाज मे समरसता लाई जा सकती है। कहा कि मेडिकल साइंस की तरह ही ज्योतिष भी विज्ञान है, बस इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज के सामने लाने की जरूरत है।

4 of 5
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि ज्योतिष बताएं कि हर भारतीय में क्या गुण, क्या स्किल हैं। इस विधा से हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। कहा कि हम सबके भीतर एक ज्योतिष छुपा हुआ है। इस मौके पर पंडित के ए दुबे पद्मेश ने कहा कि ज्योतिष विज्ञान भी है और कला भी है।


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Jyotish Mahakumbh:  दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ, कहा- ज्योतिष भी विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
वहीं पंडित सतीश शर्मा  ने बताया कि खगोल के बिना ज्योतिषीय गणना नहीं हो सकती। आचार्य जीडी वशिष्ठ ने कहा कि धरती का सबसे बड़ा सत्य ज्योतिष है। हमारा पूरा शरीर, आत्मा , कर्म  जन्मकुंडली के अंदर बैठे ग्रह कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें