फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Mahakumbh: करियर और रिलेशनशिप को लेकर चिंतित दिखे युवा...माता-पिता का बेटियों को लेकर बस एक यही सवाल

Mon, 08 Jan 2024 03:08 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतषियों से अपने सवाल पूछते छात्र। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में आए युवा अपने करियर और रिलेशनशिप को लेकर चिंतित दिखे। ज्योतिषों के विभिन्न स्टॉल में युवाओं को लंबी लाइन देखने को मिली। युवाओं की समस्या व सवालों के ज्योतिषों ने खुलकर जवाब देने के साथ उपाय भी बताए। उधर ज्योतिष महाकुंभ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला।

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के मैदान में लगे स्टॉल में युवाओं ने डॉ. वाई राखी, आचार्य दीपिका, आचार्य नेहा भटनागर, आचार्य रश्मि, आचार्य अंकिता कंडवाल से युवाओं ने अपने करियर और रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे। ज्योतिषाचार्याें ने बताया, युवाओं अपनी नौकरी, सफलता, विवाह समेत विदेश दौरे को लेकर सवाल किए।

महाकुंभ में आए युवा रोहित ने कहा, अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर पाने का यह बेहतरीन मंच है। वहीं, अदिति ने कहा, एक सफल करियर और रिलेशनशिप के लिए समय से पहले जागरूक होना बहुत जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रम से हम जागरूक होने के साथ अपने सवालों का जवाब पाकर उपाय कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिष महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
वहीं ज्योतिष महाकुंभ में बेटियों की शादी की चिंता को लेकर हर ज्योतिष के स्टॉल पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
सुबह से ही माता-पिता अपनी बेटियों की शादी की चिंता लेकर ज्योतिषों से परामर्श लेने पहुंचे। कई महिलाएं अपनी बेटी के जीवनसाथी की चिंता लेकर पहुंची, तो कई माता-पिता बेटी की शादी के बाद अच्छे जीवनसाथी ना मिलने की समस्या लेकर पहुंचे।

4 of 6
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
ज्योतिष महाकुंभ में महिलाओं ने कुंडली, टैरो कार्ड रिडिंग सहित ज्योतिष की अलग-अलग विद्याओं से अपनी बेटी की शादी की चिंता को लेकर परामर्श लिया।
विज्ञापन

5 of 6
ज्योतिषियों से अपने सवाल पूछते बच्चे। - फोटो : amar ujala
ज्योतिष महाकुंभ में टैरो कार्ड रिडर सीमा भाटिया के पास काफी संख्या में लोग अपना भविष्य जानने पहुंचे। इनके पास एक युवक अपने करियर की समस्या लेकर पहुंचा।
 

ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh:  सवाल पूछने से पहले कागज पर जवाब देखकर चौंक गए लोग...भविष्य जानने को दिखे बेकरार, तस्वीरें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्योतषियों से अपने सवाल पूछते बच्चे। - फोटो : amar ujala
सीमा भाटिया ने युवक का नाम जानकर टैरो कार्ड रिडिंग से उसका बेहतर भविष्य होना बताया। इसके साथ ही एक व्यक्ति अपने कोर्ट के केस की समस्या को लेकर पहुंचा। वही लोग पारिवारिक समस्या, करियर, मैरिज सहित कई समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें