फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: देवभूमि में 189 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, तस्वीरें...

Tue, 18 Jun 2019 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में सम्मान - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड के चंपावत और पिथौगराढ़ के 189 मेधावी छात्र-छात्राओं को भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में सम्मान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेधा सूची में शामिल चंपावत के 87 और पिथौरागढ़ के 102 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में सम्मान - फोटो : अमर उजाला
चंपावत में मंगलवार को जीजीआईसी के ऑडिटोरियम में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रणवीर सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि स्कवाड्रन लीडर (रिटायर्ड) मोहन चंद्र शर्मा, बीईओ अंशुल बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा दी। कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी रुचि और क्षमताओं को जानकर अपने भविष्य की राह को तलाशें। 

4 of 6
उत्तराखंड में सम्मान समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि स्कवाड्रन लीडर (रिटायर्ड) मोहन चंद्र शर्मा, सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट ने तनाव मुक्ति के लिए मानसिक मजबूती को जरूरी बताया। कामयाबी के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने को जरूरी बताया। अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को ऊंचाई छूने की प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में सम्मान - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ में एशियन एकेडमी ऐंचोली में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के निदेशक डीडी पंत और एशियन एकेडमी की प्रधानाचार्या यशोदा पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में सम्मान - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ.पांगती ने अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह से मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें