अगर आप मसूरी आ रहे हैं तो यहां आपको कूड़े और कचरे के ढेर देखने को मिलेंगे। जी हां, क्योंकि मसूरी नगर पालिका संघ की हड़ताल होने के बाद यहां सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि सोमवार को पिक्चर पैलेस बैरियर पर प्रवेश शुल्क न देने के बाद मालरोड में घुसने पर पर्यटकों और बैरियर पर तैनात पालिका कर्मचारियों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर मेरठ निवासी तीनों पर्यटकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम पुलिस ने कानून अपने हाथ में लेने पर तीन पालिका कर्मचारियों और तीन स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया। इस पर पालिका के अन्य कर्मचारी भड़क गए और कोतवाली में हंगामा कर हड़ताल पर चले गए। देर रात इनके समर्थन में सफाई कर्मचारी भी उतर आए।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन बाद आज भी मसूरी नगर पालिका बैरियर पर पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला गरमाया रहा। मसूरी नगर पालिका के समस्त कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिससे सड़कों पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है।
आज मसूरी नगर पालिका संघ के सैकड़ों सदस्यों द्वारा मसूरी कोतवाली का घेराव किया गया। मसूरी कोतवाली के बाहर जमकर मसूरी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी मसूरी कोतवाल के ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।