फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान: सीएम धामी ने चंडी प्रसाद भट्ट समेत 31 हस्तियों को किया सम्मानित, बोले- अखबार पढ़ना शुरू किया तो अमर उजाला ही पढ़ा

Thu, 28 Apr 2022 11:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला की स्थापना के 75 वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य पर दून में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला उत्कृष्टता समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुविख्यात पर्यावरण आंदोलनकारी पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट, आईआईटी के निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, प्रीतम भरतवाण, जन कवि अतुल शर्मा समेत कई हस्तियों को सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने प्रदेश की इतनी हस्तियों को सम्मानित कर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

इन हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक काम किए हैं। यदि कोई जज होता तो उनके लिए भी यह कठिन होता कि इसमें सबसे उत्कृष्ट कौन है? मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में आकर उन्हें बहुत सुखद अनुभूति हो रही है। अमर उजाला अपने आप में नाम ही पर्याप्त है। उजाला जो अमर है। सीएम ने कहा कि बचपन में उन्होंने सबसे पहले अखबार पढ़ना शुरू किया तो अमर उजाला ही पढ़ा।

अमर उजाला ने जिस तरह से समाज के क्षेत्र में प्रदेश और देश में बहुत सारी चीजों को प्रखरता एवं निष्पक्षता से उठाना शुरू किया। वह सभी के लिए एक पारखी है। उन खबरों को उठाना लोगों के सामने लाना अमर उजाला ने न यह पक्ष न वह पक्ष हमेशा जनपक्ष बनकर काम किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौरान अमर उजाला एकमात्र अखबार था जो उस क्षेत्र में आया करता था। शारदा नदी के किनारे एक चाय की दुकान में अमर उजाला आया करता था। दो सौ लोगों के अखबार पढ़ने के बाद उनका नंबर आया करता था। परिचर्चा के सूत्रधार अमर उजाला के राज्य कार्यकारी संपादक संजय अभिज्ञान ने किया। देहरादून यूनिट के महाप्रबंधक डीडी जोशी समेत अमर उजाला परिवार के सदस्यों ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 5
पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट को सम्मानित करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य बने इसमें बुद्धिजीवियों एवं विषय विशेषज्ञों की भागीदारी तय करने के लिए बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है। 

4 of 5
अमर उजाला कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि की जनता ने पांच साल बाद सरकार बदलने के मिथक को तोड़कर नया इतिहास बनाया है। कोई मान नहीं रहा था कि प्रदेश में फिर से सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत माला श्रृंखला योजना बनीं। चारधाम को जाने वाली सड़कें बनीं, दिल्ली से देहरादून और हरिद्वार से ऊधमसिंह नगर व टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए सड़कों की स्थिति ठीक हुई है। इस दौरान परिचर्चा में पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी, एलबीएसएए के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा, एसडीजी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

ये भी पढ़ें...अपराजिता संवाद: ‘देहरादून के ट्रैफिक में कितनी सुरक्षित महिलाएं', डीआईजी के सामने लगी समस्याओं की झड़ियां, कप्तान ने सुझाए समाधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें