देहरादून से ताल्लुक रखने वाले युवा निर्देशक अली अब्बास जफर ने भले ही अब तक दो हिट फिल्म दे दी हों, लेकिन फिल्म ‘सुल्तान’ अली अब्बास के लिए इन सबसे खास है। ये कहना है अली के अम्मी और अब्बू का...
Trending Videos
विज्ञापन
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
2 of 10
sultan
सुल्तान अली के बचपन का सपना पूरा करेगी। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले अली बचपन से ही खेल पर फिल्म बनाना चाहते थे, उन्होंने अपनी यह इच्छा बचपन में ही माता-पिता को बता दी थी।
विज्ञापन
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
3 of 10
सुल्तान
- फोटो : self
अली की मां इफ्फत जैदी ने बताया कि बेटा ऊंचे मुकाम पर पहुंच गया है। उसका सपना था कि उसका एक घर हो, उसने वो भी ले लिया है। अब मैंने बेटे से फोन पर यही कहा कि बेटा तूने सब कुछ कर लिया, अब बस एक बहू ले आ। जब उन्होंने अली से पूछा कि कोई लड़की देखी तो वह मजाक में बोला कि अभी तो लड़कियां मुझे ही देख रही हैं।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
4 of 10
सुल्तान टाइटल ट्रैक
- फोटो : self
जब उन्हें अपना यह सपना पूरा करने का मौका मिला तो उन्होंने इसके लिए कुश्ती को चुना। फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद केवल सलमान खान ही थे। उन्होंने साफ कर दिया था कि सलमान काम करेंगे तो ही फिल्म का निर्माण होगा। अली ने मसूरी में रहकर ही फिल्म की स्टोरी पूरी की थी।
विज्ञापन
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
5 of 10
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
महज 32 साल के देहरादून निवासी निर्देशक अली अब्बास जफर की ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘गुंडे’ दोनों ही फिल्म हिट रहीं। अब उनकी तीसरी फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान दिखाई देंगे। ‘सुल्तान’ और सलमान को लेकर अली के माता-पिता और पड़ोसियों में बेहद क्रेज है। इन दिनों अली के महारानी बाग स्थित घर में लोग दिनभर फिल्म पर ही चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
6 of 10
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
अली के पिता केएच जैदी और मां इफ्फत जैदी ने बताया कि बेटे को बचपन से ही खेलों में रुचि थी, वह कई प्राइज भी जीत चुका है। वह बचपन से ही कहता था कि ‘मैं एक दिन खेल पर फिल्म बनाऊंगा, हम तो सिर्फ देखकर मुस्कुरा देते थे, लेकिन आज उसने यह कर दिखाया है।’। सुल्तान की कहानी लिखने के लिए वह दून आया था, इसके बाद वह मसूरी गया।
विज्ञापन
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
7 of 10
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
मसूरी की शांत वादियों में कुछ दिन बिताने के बाद उसने वहीं पर अधूरी कहानी पूरी की। अली ने फिल्म लिखने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी किया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की तारीफ करते हुए सभी को ऐसी फिल्म बनाने को कहा है।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
8 of 10
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
फिल्म में सलमान को उनकी बॉडी की वजह से चुना गया। फिल्म के दौरान अली और सलमान के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। कम उम्र का होने के बावजूद अली का काम करने का स्टाइल सलमान को बेहद पसंद आया।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
9 of 10
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
सलमान ने अली को यहां तक कह दिया कि तुम मेरे प्रोडक्शन हाउस में आ जाओ। अली ने भी हंस कर कह दिया कि अभी वक्त लगेगा।
सुल्तान के निर्देशन के अम्मी-अब्बू ने खोला फिल्म का खास 'राज'
10 of 10
satish sharma in sultan
फिल्म सुल्तान के लेखक और निर्देशक अली अब्बास जफर दून के रहने वाले हैं। फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा का घर भी दून में है। वह अक्सर यहां अपनी दादी के पास यहां आती थीं। वहीं फिल्म विशेषज्ञ सतीश शर्मा को भी इस फिल्म में राजनेता की भूमिका मिली है। सतीश शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ फिल्म का पहला शो देखेंगे। अली के परिवार वाले और पड़ोसी ईद के बाद ही फिल्म देखेंगे।