उधर, केदारनाथ समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहा। इससे पूर्व बीते शनिवार को देर रात तक तेज बारिश हुई। इस दौरान ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लॉकि के ऊंचाई वाले गांवों में तीन से छह इंच तक बर्फ भी गिरी।