फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का मजा लेने मसूरी जाने से पहले पढ़ ले ये खबर, नहीं तो परेशानी में पड़ जाएंगे

Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snowfall in uttarakhand
अगर आप बर्फबारी का मजा लेने मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
traffic route diverted
मसूरी और आसपास के इलाकों में स्नो फॉल होने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर स्पीड वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख चौराहा, तिराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार रोड, चकराता रोड के मुख्य जगहों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 8
traffic jam
सिटी पेट्रोल यूनिट एल्कोहल मीटर से वाहन चालकों की जांच करेगी। देहरादून में यातायात सामान्य रहने की दशा में यातायात डायवर्ट नहीं किया जाएगा। यातायात का दबाव अधिक होने पर विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट की व्यवस्था बनाई गई है। स्नो फॉल के दौरान मसूरी की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन, टूरिस्ट बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार-ऋषिकेश की ओर से मसूरी की ओर जाने वाला यातायात जोगीवाला, पुलिया नंबर 6, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, साईं मंदिर, ओल्ड राजपुर रोड, कुठाल गेट से मसूरी जाएगा।

4 of 8
snowfall
मसूरी से हरिद्वार ऋषिकेश की ओर जाने वाला यातायात कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, साईं मंदिर, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, पुलिया नंबर 6, जोगीवाला जाएगा। दिल्ली, हरियाणा, रुड़की, आईएसबीटी, विकासनगर की ओर से मसूरी जाने वाला यातायात बल्लूपुर चौक, सीएसडी कैंटीन, सर्किट हाउस, जोहडी गांव, कुठाल गेट से मसूरी जाएगा।  मसूरी से दिल्ली, हरियाणा, रुड़की, आईएसबीटी, विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन कुठाल गेट, जोहडी गांव, सर्किट हाउस तिराहा, सीएसडी कैंटीन बल्लूपुर चौक, जीएमएस रोड होकर जाएंगे। ग्रेट वैल्यू से पैसेफिक मॉल राजपुर रोड तक होटल पार्किंग पूरी तरह फुल होने के बाद वाहनों को केनाल रोड से साईं मंदिर से डायवर्जन की ओर भेजकर सड़क के एक ओर पार्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
snowfall in uttarakhand
डायवर्जन से होटल ग्रेट वैल्यू तक वन वे व्यवस्था रहेगी। मसूरी में होटल और पार्किंग स्थल पूरी तरह भरने के बाद मसूरी की ओर जाने वाले यातायात को कुठाल गेट से ओल्ड राजपुर रोड, साईं मंदिर होते हुए वापस भेजा जाएगा। जोहड़ी गांव से बल्लुपुर की ओर और आईटी पार्क से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग की तरफ भेजा जाएगा। मसूरी में बडे़ वाहनों, टूरिस्ट बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मसूरी में जाम लगने पर देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाला संपूर्ण यातायात कुठाल गेट से ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
snowfall in uttarakhand
सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किंगक्रेग से टैक्सी स्टैंड, लाइब्रेरी चौक, कैम्पटी स्टैंड पर दबाव अधिक होने की दशा में देहरादून की ओर से मसूरी जाने वाले यातायात को गज्जी बैंड से हाथीपांव, हरनाम सिंह रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कंपनी बाग रोड पर दबाव की स्थिति में यातायात लाइब्रेरी से स्प्रिंग रोड बेवरली कान्वेंट स्कूल की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
snowfall in uttarakhand
झील पर यातायात दबाव की स्थिति में मसूरी से देहरादून की ओर जाने वाला यातायात जेपी मोड से बार्लोगंज, झड़ीपानी होकर देहरादून आएगा। चंबा, धनोल्टी रोड से आने वाले वाहनों को बाटाघाट चौकी से मसूरी की ओर नहीं भेजा जाएगा। वाहन बाटाघाट से बाईपास रोड, जेपी बैंड होकर मसूरी जाएंगे। माल रोड नो पार्किंग जोन रहेगा। चार बजे लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस से वाहनों के लिए माल रोड को प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
Parking
पार्किंग व्यवस्था लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड, एमडीडीए पार्किंग, लाइब्रेरी पर कैम्पटी टैक्सी स्टैंड, मल्टी स्टोरी पार्किंग, पिक्चर पैलेस पर एमडीडीए पार्किंग, पिक्चर पैलेस पर नगर पालिका परिषद पार्किंग में होगी। मसूरी में यातायात का दबाव अधिक होने पर गेट व्यवस्था की गई है। वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जाएगा, ताकि मसूरी में यातायात का दबाव ज्यादा न हो सके। कुठाल गेट, कोल्हूखेत, जेपी मोड़ के आगे गेट लगाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें