लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली है। मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, समेत पूरे उत्तराखंड में बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
snowfall in uttarakhand
बारिश का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में बुधवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
snowfall in uttarakhand
चकराता में बारिश और बर्फबारी की राह ताक रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। मौसम की बदली करवट के बीच चकराता में मौसम का पहला हिमपात हुआ। लोखंडी समेत आसपास की ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से लकदक हो गई है। दूर से ही यह चोटियां आकर्षित कर रही हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
4 of 8
snowfall in uttarakhand
बर्फबारी के बीच ठंड में भी इजाफा हो गया है। पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है। घाटियों में बसे गांव में भी बर्फबारी की सूचना है। चकराता का तापमान शून्य से नीचे माइनस पर जा पहुंचा। चकराता का न्यूनतम तापमान -01 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
snowfall in uttarakhand
दोपहर बाद ऊंची चोटियों पर मौसम ने करटव लेना शुरू कर दिया। तीन बजे से क्षेत्र में बारिश के साथ ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक जहां लोखंडी और देवबन में पांच से छह इंच तक बर्फबारी हो चुकी थी। वहीं चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में बर्फ की फुहारें गिरना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
6 of 8
snowfall in uttarakhand
चकराता के साथ ही मुंडाली, कथियान, देववन, प्यूनल, डेरसा, भरम, कुनैन, लोखंडी, लोहारी, बुधेर, मोयला टॉप समेत कई ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई है।ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बीच शाम चार बजे लोखंडी के पास कई वाहन सड़क पर फंस गए। जिन्हें बाहर निकालने में लोगों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को धक्का देकर वाहन बर्फ से बाहर निकालने पड़े।
विज्ञापन
7 of 8
snowfall in uttarakhand
क्षेत्र में हुए मौसम के पहले हिमपात को देख स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। लोखंडी के पास पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने बर्फ के गोले संग कई खेल खेले।