फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित मॉडल ढूंढ़ रही धोखेबाज पति, थाने में बोली 'नहीं बनूंगी दूसरी जिया खान', तस्वीरें

Wed, 24 Aug 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
पति की तलाश में फिल्म अभिनेत्री एवं चर्चित मॉडल अलिसा खान एक बार फिर कनखल थाने पहुंची तो करीब घंटे भर हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। इस दौरान अलिसा कभी खुदकुशी करने की बात कहती तो कभी खुद को दूसरी जिया खान नहीं बनने की बात कहती नजर आई।
विज्ञापन

2 of 8
alisa khan - फोटो : अमरउजाला
यह भी कहा कि ‘वह मुंबई पहुंचकर दोबारा शादी कर नई दुनिया बसाएगी, यह लव कपूर (उसके पति) के मुंह पर तमाचे जैसा होगा’। पुलिस ने उसे लव कुमार को ढूंढने का आश्वासन देकर पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

3 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
गाजियाबाद शहर को बसाने वाले नवाब गवाजुउद्दीन की परपोती अलिसा खान ने 20 अगस्त की रात कनखल थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया था।

4 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
उसका आरोप है कि हरिद्वार के ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी लव कपूर नाम के युवक ने खुद को प्रोड्यूसर बताकर उससे जून महीने में शादी की है। लेकिन दो माह साथ रहने के बाद वह गाजियाबाद के एक होटल में उसे अकेला छोड़कर चला आया।
विज्ञापन

5 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
उस दिन से वह उसे ढूंढ रही है। पुलिस ने हंगामा कर रही अभिनेत्री को उस दिन किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कर लौटा दिया था। मंगलवार दोपहर के बाद करीब तीन बजे फिर अभिनेत्री अलिसा कनखल थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

6 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
भनक लगते ही मीडियाकर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया से रूबरू हुई अभिनेत्री अलिसा ने बताया कि ‘वह आत्महत्या कर लेगी’ उसके बाद एकाएक बयान से पलट गई।
विज्ञापन

7 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
फिर बोली ‘वह दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की राह पर नहीं चलेगी बल्कि मुंबई में फिर से शादी करेगी’। अलिसा के पहुंचने की खबर मिलने पर सीओ कनखल मनीषा जोशी, एसओ रितेश शाह भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

8 of 8
alisa khan - फोटो : AmarUjala
सीओ ने बताया कि मॉडल ने अपने पति को ढूंढने और मुलाकात कराने का प्रार्थना पत्र दिया है। शादी हुई या नहीं, इसका कोई प्रमाण अलिसा खान ने नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें