यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर रविवार को चार्टर्ड विमान से पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Arjun kapoor in pithoragarh
- फोटो : amar ujala
जैसे ही लोगों को फिल्म के मुख्य किरदार अर्जुन कपूर के पिथौरागढ़ आने की सूचना मिली तो कई लोग गुलदस्ते लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। अर्जुन कपूर ने भी अपने फैन को नाराज नहीं किया और बच्चों व लोगों से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
3 of 9
arjun kapoor
नैनीसैनी हवाई पट्टी से उनको सुरक्षा के बीच शहर से बाहर एक होटल में ले जाया गया। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा कि वे 25 दिनों तक फिल्म की शूटिंग के लिए पिथौरागढ़ में रहेंगे।
4 of 9
Parineeti and Arjun Kapoor
पिथौरागढ़ जिले में बॉलीवुड फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से विभिन्न स्थानों पर शुरू हो जाएगी। 31 दिसंबर को पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले झूलाघाट कस्बे में झूलापुल के पास फिल्म का अंतिम दृश्य फिल्माया जाएगा। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोमवार को ही पिथौरागढ़ पहुंचेंगी।
विज्ञापन
5 of 9
pithoragarh jhulaghat
पिथौरागढ़ नगर में फिल्म की पहली शूटिंग लिंक रोड स्थित एक गारमेंट स्टोर में होगी। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के लिए संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
6 of 9
arjun kapoor
शूटिंग की तैयारियों के लिए 150 लोगों की टीम पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ के होटलों में रहकर तैयारियों का जायजा ले रही है। फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर के सिमलगैर बाजार, रोडवेज स्टेशन, चंडाक, केएमवीएन गेस्ट हाउस के अलावा अंतिम चार दिन भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे में होगी।
विज्ञापन
7 of 9
Parineeti and Arjun Kapoor
यहां के पुराने कुछ घरों, झूलाघाट बाजार, महाकाली नदी के किनारे और सीमा पुल पर शूटिंग होकर फिल्म का समापन होगा। फिल्म की कुछ शूटिंग राजधानी दिल्ली में हो चुकी है।
8 of 9
अर्जुन कपूर
फिल्म में संदीप के रोल में अर्जुन कपूर और पिंकी के रोल में परिणीति चोपड़ा हैं। फिल्म की कहानी में दिल्ली के पॉशकलोनी में रहने वाली कामकाजी लड़की पिंकी को दिल्ली पुलिस का जवान भगाकर पिथौरागढ़ के रास्ते नेपाल ले जाता है।
भारत-नेपाल सीमा पुल पर फिल्म के सबसे खूबसूरत सीन के लिए यूनिट के लोगों ने नेपाल सूचना मंत्रालय से बैतड़ी जिला प्रशासन के माध्यम से अनुमति भी ले ली है। पिथौरागढ़ में बड़े पर्दे की दिवाकर बनर्जी की यशराज बैनर तले बन रही फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोगों ने उम्मीद जताई कि फिल्म के रिलीज होने के बाद पिथौरागढ़ की सुंदरता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखेगी और यहां पर पर्यटन का विकास होगा।