पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले इस कुटिया का अतीत अब सबसे सामने आएगा। जल्द ही इसका रहस्य सब जान जाएंगे। जानिए इस कुटिया का अतीत..
विज्ञापन
2 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
तीर्थनगरी में महर्षि महेश योगी की तप स्थली चौरासी कुटिया में अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप ‘बीटल्स’ से जुड़ी फोटो गैलरी बनाने की प्रस्तावित योजना को वन विभाग की मदद के लिए महेश योगी संस्थान आगे आया है। अब विभाग की गैलरी के निर्माण में रखी जाने वाले अतीत के फोटो को जुटाने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए संस्थान ने ही वन विभाग को मदद की पेशकश की है।
विज्ञापन
3 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
हाल ही में महेश योगी संस्थान के प्रतिनिधियों ने तीर्थनगरी के स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। उन्होंने यहां राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की। पार्क प्रशासन चौरासी कुटिया में अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स बैंड के सदस्यों के आगमन से जुड़े पलों को अंतरराष्ट्रीय धरोहर के तहत फोटो गैलरी के रूप में संजोना चाहता है।
4 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
गौरतलब है कि चौरासी कुटिया में 1968 में विश्व का ध्यान तब खींचा था, तब यहां दुनिया के मशहूर म्यूजिकल ग्रुप बीटल्स के सदस्य देवभूमि पर अपने आध्यात्मिक गुरु महेश योगी की तप स्थली आए थे। पार्क प्रशासन ने इन्हीं यादों को संजोने के लिए फोटो गैलरी निर्माण की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
5 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
इसकी जानकारी मिलने पर महर्षि संस्थान के ट्रस्टी आनंद श्रीवास्तव यहां आए। उन्होंने कुटिया में वन विभाग की गैलरी बनाने की इस पहल का स्वागत किया और संस्थान की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
6 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर का कहना है कि फोटो गैलरी योजना को लेकर महेश योगी संस्थान के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। जिसमें संस्थान ने संबंधित फोटो उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
7 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
विषय के जानकार राजू गुसाईं ने बताया कि संबंधित विषय के पुराने फोटो कुछ ही लोगों के पास हैं। विभाग के लिए उन्हें प्राप्त करना व खरीदना आसान नहीं था।
8 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
चौरासी कुटिया में बनाई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फोटो गैलरी तीन सेक्शन (खंडों) में तैयार की जाएगी। प्रथम खंड में महर्षि महेश योगी के संदर्भ से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी शामिल होगी। दूसरे खंड में बीटल्स ग्रुप के ऋषिकेश दौरे की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि तीसरे खंड में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र की जैव विविधता से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी होगी।
9 of 10
Chaurasi Kutia Ashram
महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया में अगले वर्ष बीटल्स ग्रुप के आगमन के 50 वर्ष पूरे होंगे, जिसको लेकर बीटल्स प्रशंसकों में उत्साह है। बीटल्स के इंग्लैंड के लीवर पूल शहर स्थित बीटल्स स्टोरी में वर्षभर बीटल्स इन इंडिया कार्यक्रमों की श्रंखला प्रस्तुत की जानी है।
इस कार्यक्रम की प्लानिंग को लेकर इसी साल की शुरुआत में बीटल्स स्टोरी के कुछ अधिकारी तीर्थनगरी में चौरासी कुटिया का भ्रमण कर चुके हैं।
गौरतलब है कि 1968 में बीटल्स ग्रुप के रिंगो स्टार ने महेश योगी के शंकराचार्य नगर आश्रम चौरासी कुटिया में 10 दिन, पॉल मैकाट्नी पांच हफ्ते, जॉन लेनन व जॉन हैरिसन ने यहां आठ हफ्ते प्रवास किया था। उस दौरान उन्होंने यहां दो दर्जन से अधिक गीत तैयार किए थे।