फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: आंधी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से सात लोग दबे, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को निकाला, दो गंभीर

Mon, 16 May 2022 09:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी रोड पर तेज हवा से गिरा पेड़, पांच लोग दबे - फोटो : अमर उजाला
मसूरी रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से सात लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसी मार्ग पर एक और पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में एसडीआरफ ने पेड़ की शाखाओं को काटकर यातायात सुचारु कराया।  राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट के पास सोमवार को शाम करीब पांच बजे आंधी के चलते एक बड़ा पेड़ मसूरी की ओर से देहरादून आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया, जिससे ट्रॉली पर सवार सात लोग दब गए।

ट्रैक्टर से यूपीसीएल का सामान ढोया जा रहा था। हादसे के बाद लोगों ने कुछ घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर राजपुर एसओ मोहन सिंह, एसडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। हादसा होने के बाद दोनों तरफ का यातायात रुक गया। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

2 of 5
तेज हवा से गिरा पेड़, पांच लोग दबे - फोटो : अमर उजाला
एसओ राजपुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 5
तूफान - फोटो : अमर उजाला
दो लोगों को एसडीआरएफ ने गिरे पेड़ की शाखाएं काटकर बाहर निकाला और दून अस्पताल पहुंचाया।

4 of 5
तेज हवा से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
घायलों में अजय कुमार, मामचंद, सत्यपाल, रजनीश , गुज्जर, अमित और विक्की शामिल हैं। इनमें से रजनीश और अमित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...Thomas Cup 2022: लक्ष्य से की पीएम मोदी ने ये खास मिठाई खिलाने की फरमाइश, खिलाड़ी के दादा और पिता का भी छेड़ा जिक्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिगड़ा मौसम - फोटो : अमर उजाला
दून अस्पताल में रजनीश को आईसीयू में रखा गया, जबकि अमित का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें