प्राधिकरण अब इस सॉफ्टवेयर को अपडेट करने जा रहा है। आधार सॉफ्टवेयर पर यूआईडीएआई की ओर से इस आशय का मैसेज भी भेजा जा रहा है। इसके अनुसार 23 मार्च से सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। सॉफ्टवेयर अपडेट होने में कितना समय लगेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसमें कुछ का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस अवधि के दौरान आधार कार्ड बनाने का काम पूरी तरह ठप रहेगा।