70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित गए। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
2 of 13
republic day 2019
शनिवार को उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में नजर आया। यहां स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। वहीं देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभागों की कई आकर्षक झाकियां भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
3 of 13
republic day 2019
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह देहरादून के परेड मैदान में आयोजित हुआ। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उरेडा की ओर से घर-घर बिजली, घर-घर प्रकाश’ वाली झांकी पेश की गई। उत्तराखंड पुलिस की ओर से निकाली गई झांकी में आपदा प्रबंधन की झलक दिखाई दी।
4 of 13
republic day 2019
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार झांकी में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, शिक्षा विभाग की ओर से’ आदर्श विद्यालय’ ग्राम्य विकास विभाग की ओर निकाली गई झांकी में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा नेशनल लाइवलीहुड रूरल मिशन की थीम पर झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
5 of 13
republic day 2019
इन विभागों के अलावा स्वजल, पर्यटन, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विकास प्राधिकरण समेत 11 विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
6 of 13
republic day 2019
गणतंत्र दिवस पर सरकार एयर एंबुलेंस सेवा आरंभ कर रही है। हालांकि सरकार ने अभी इसके लिए अलग से हेलीकॉप्टर नहीं खरीदा है, लेकिन पूर्व घोषणा के तहत आवश्यकता के अनुसार निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर से सेवा आरंभ होगी। इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा। इसी वित्तीय वर्ष में सरकार टेली पैथोलॉजी शुरू करेगी। जुलाई-अगस्त तक पूरा प्रदेश 100 प्रतिशत इंटरनेट सुविधा से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
republic day 2019
गणतंत्र दिवस परेड में मार्च दस्तों में सेना, आईटीबीपी, पीएसी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वायज, एनसीसी गर्ल्स समेत कुल 11 दस्तों ने मार्च पास्ट किया।
8 of 13
republic day 2019
हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस के अवसर जमीयत उलेमा ए हिंद के नेतृत्व में रैली निकालते बच्चे।
9 of 13
republic day 2019
गणतंत्र दिवस के मौके पर हल्द्वानी में आयोजित क्रॉस कंट्री में भाग लेते प्रतिभागी।
10 of 13
republic day 2019
प्रातः 9:30 बजे रुद्रप्रयाग जिला कार्यालय में जिलाधिकारी ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।
11 of 13
republic day 2019
हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैली निकालते मदरसा इशातुल हक के छात्र।
12 of 13
republic day 2019
हल्द्वानी में रैली निकालते मिशन वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य।