फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, ड्रेगन को मुंह तोड़ जवाब देंगी भारत की ये वीर बेटियां

Mon, 17 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,  मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
itbp - फोटो : amarujala
राष्ट्रध्वज और बलध्वज के नीचे देश की आन-बान-शान की शपथ लेने के साथ ही 14 हिमवीर और वीरांगनाएं  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं। 48 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद 30वें अधीनस्थ अधिकारी एसआई जीडी आधार प्रशिक्षण कोर्स के पासिंग आउट परेड में बल की वेशभूषा में सजे-धजे प्रशिक्षु अधिकारियों ने पाइप बैंड की सुमधुर धुन पर परेड मैदान में शानदार मार्च पास्ट किया। 
विज्ञापन

2 of 5
itbp - फोटो : amarujala
शनिवार सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के परेड मैदान में 30वें बैच के 10 महिला और 4 पुरूष अधीनस्थ अधिकारियों की शपथ एवं दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अकादमी के उपनिदेशक डीआईजी दविंदर सिंह ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में अब भारी संख्या में महिला अधिकारी शामिल होने लगी है। 
विज्ञापन

3 of 5
itbp - फोटो : amarujala
चीन के ड्रेगन के मुकाबला अब यहां की वीरांगनाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद ये नवसैन्य अधीनस्थ अधिकारी बल की मुख्यधारा में जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियां इनके कंधों पर आ गई है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इन नवसैन्य अधिकारियों के जीवन का सबसे अहम दिन है। श्री दविंदर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। 

4 of 5
itbp - फोटो : amarujala
परेड का नेतृत्व एसआई जीडी मंजू सीवल ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। ओवर ऑल ट्राफी मंजू सीवल को दी गई। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी के खिताब से सतेंद्र कुमार को नवाजा गया। नवसैन्य अधीनस्थ अधिकारियों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश से पांच-पांच, बिहार से एक, मध्यप्रदेश-एक, उत्तराखंड और हरियाणा से एक-एक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo - फोटो : demo
शपथ एवं दीक्षांत परेड के बाद मनमोहक कराटे का प्रदर्शन किया गया। कराटेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ नवसैन्य अधीनस्थ अधिकारियों के कंधों पर परिजनों और अधिकारियों ने सितारे लगाए। दीक्षांत परेड में सेनानी प्रशासन मनीष कुमार, सेनानी प्रशिक्षण शैंदिल कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें