फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कभी यूपी के माेस्ट वांटेड रहे इस अपराधी के भाई पर बदमाशाें ने चलाईं ताबड़ताेड़ गाेलियां

Wed, 18 Apr 2018 06:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
1 of 6
बदमाशाें ने मारी गाेली
यूपी की माेस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में शामिल रहे विकास दुबे के चचेरे भाई पर मंगलवार देर रात बदमाशाें ने ताबड़ताेड़ गाेलियां चलाईं। गोलियों से तड़तड़ाहट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले।
 



 

2 of 6
माैके पर माैजूद पुलिस
कानपुर के कल्याणपुर के कश्यप नगर तिराहे के पास मंगलवार रात कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के चचेरे भाई व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीता के पति अनुराग दुबे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियों से तड़तड़ाहट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के पथराव करने पर हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले। गोली लगने से अनुराग, उनका चालक रोहित उर्फ अंशू और पड़ोसी राकेश सिंह घायल हुए।
 

3 of 6
राेते बिलखते परिजन
घायलों में अनुराग की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों का रीजेंसी में इलाज चल रहा है। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी, प्रापर्टी, ठेकेदारी, लेनदेन और व्यक्तिगत रंजिश के बिन्दु पर जांच कर रही है। अनुराग (36) मूल रूप से कानपुर देहात के बिकरू गांव, शिवली के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रही हैं। अनुराग जिला पंचायत में सिविल की ठेकेदारी करते हैं। 25 मार्च को वह पत्नी रीता बेटे और बेटी शिवानी के साथ कश्यप नगर में रहने आए थे।

4 of 6
घटनास्थल की तस्वीर
रात में वह घर के पास कश्यप नगर तिराहे के पास मुहल्ले में रहने वाले निजी संस्थान के पूर्व कर्मचारी राकेश सिंह (55) और अपने कार चालक रोहित (30) के साथ कश्यप नगर तिराहे के पास मनोज श्रीवास्तव के मकान के बाहर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान चार नकाबपोश बदमाश आए। अनुराग और उनकेसाथ मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलना शुरू कर दी।

5 of 6
खून से लथपथ
अनुराग रायफल उठाने के लिए घर की तरफ भागे, तो हमलावरों ने उन लोगों कई फायर झोंक दिए। जान बचाने के लिए किसी को इतना भी मौका नहीं मिला कि वह अपनी जगह से हिल भी सके। प्रत्यक्षदर्शी बेटी शिवनी के मुताबिक गोली लगने से पिता अनुराग, राकेश व रोहित लहूलुहान होकर गिर गए। गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों के साथ ही वह पत्थर लेकर हमलावरों के पीछे दौड़ी, लेकिन वे कुछ पर खड़ी गाड़ी में बैठकर भाग निकले।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अाॅक्सीजन लगा कर ले जाते हुए
शिवानी के मुताबिक बदमाश कार से आए थे। उन लोगों ने घटनास्थल से सौ मीटर दूर कार खड़ी की थी। घटना की सूचना पाकर परिवार और मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे और घायलों को सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल ले गए। एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, मौके पर पहुंचे। अफसरों ने छानबीन के बाद रंजिश में अनुराग पर हमला किए जाने की बात कही है। थानाप्रभारी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
Next
AU ऐप में पढ़ें