परफ्यूम क्वीन मोनिका घुरदे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार राजकुमार सिंह ने मांग रखी है कि इस कारनामे की खबर पंजाब में उसके परिवार को नहीं दी जाए। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजकुमार ने कहा, 'मैंने जो भी किया उसकी सजा भुगतने के लिए मैं तैयार हूं, लेकिन मेरे अनुरोध है कि इसकी खबर परिवार को नहीं दी जाए।
बताते चलें कि आरोपी ने हत्या करने का गुनाह कबूल लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हत्यारा मोनिका को हद से ज्यादा पसंद करता था और उसका पीड़िता के साथ विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते उसने ऐसा किया। इस सनसनीखेज मामले की परतें आरोपी के पकड़े जाने के बाद धीरे-धीरे खुल रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हत्या के बाद खाए अंडे और ली सेल्फी
कथित हत्यारे राजकुमार ने 39 साल की मोनिका की बर्बरता से हत्या के बारे में बताया कि हत्या करने के बाद उसने मोनिका के घर में उबले अंडे खाए और बाद में सेल्फी भी ली। इतना ही नहीं वह काफी देर तक मोनिका के घर में ठहरा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
बिस्तर पर बांधा और पोर्न दिखाकर किया रेप
राजकुमार किसी बहाने से मोनिका के फ्लैट में जबरन घुसा और मारपीट करने लगा। सनकी ने पहले तो मोनिका को उसके बिस्तर पर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। दर्द और डर की वजह से चींख रही मोनिका की मदद के लिए कोई नहीं आया।
चौंका देने वाली बात है कि हत्यारे ने पहले मोनिका को जबरन पोर्न दिखाया और फिर उसके साथ रेप किया। बताते चलें कि पुलिस ने कुमार को मोनिका का एटीएम कार्ड इस्तेमाल करने के बाद पकड़ा। उसने बताया कि दबाव बनाकर पिन हासिल कर लिए और शॉपिंग उनसे शॉपिंग भी की।
4 of 5
monica ghurde
मोनिका पर नजर रखने के लिए दो दिन बिताए छत पर
हत्यारा राजकुमार सिंह (21) पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है और वह मोनिका की बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मोनिका जब यहां फ्लैट में रहने लगी तो वह उसके प्रति आकर्षित हो गया। वहां गार्ड की नौकरी के साथ-साथ वह लोगों की कार भी धोता था, जिसमें मोनिका का कार भी शामिल था। इस बीच छाता चुराने के आरोप के चलते मोनिका ने उसे काम से निकाल दिया।
इस आरोप के चलते राजकुमार की एजेंसी ने उसकी दो महीने की तनख्वाह भी रोक ली। इस बीच राजकुमार दूसरी नौकरी तलाशने में असफल रहा। उसने वापस आकर मोनिका से माफी मांगकर सैलरी दिलाने की गुजारिश की, लेकिन मोनिका नहीं मानी।
बदले की आग और मोनिका को पाने चाहत की वजह से कुमार कानून अपने हाथ में लेने पर मजबूर हो गया और वह मोनिका के ऊपर नजर रखने लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने करीब 2 दिन तक मोनिका पर बिल्डिंग के ऊपर से नजर रखी और साजिश रची।