सम के हैलाकांदी जिले में पुलिस ने कक्षा में एक किशोरी छात्रा के साथ अश्लील तस्वीरें लेने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद काफी हंगामा मचा था। उन तस्वीरों में शिक्षक को कक्षा में ही एक छात्रा के साथ अश्लील हालात में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
परिजनों के शिकायत पर आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
2 of 5
आरोपी शिक्षक
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रणब गोस्वामी ने बताया कि उक्त तस्वीरें उसी कक्षा की एक दूसरी छात्रा ने ली थीं। फैजुद्दीन ने पुलिस की पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने उक्त छात्रा को शादी का भी प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसके घरवालों ने इससे इंकार करते हुए उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। उसके बाद उसकी शादी तुड़वाने के लिए ही फैजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर उक्त तस्वीरें वायरल की थीं।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपलोड की थीं अश्लील फोटो
3 of 5
आरोपी शिक्षक
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तमाम तस्वीरें लगभग दस महीने पहले की हैं। उस छात्रा ने बीते साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसके माता-पिता का दावा है कि वह 18 साल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिक्षक की ओर से अश्लील हरकतों के दौरान वह छात्रा नाबालिग थी। फेसबुक पर अपलोड की गई तस्वीरों में आरोपी शिक्षक छात्राओं को अश्लील तरीके से छूते हुए दिखाई दे रहा है। इस खुलासा यहां के एक लोकल चैनल ने किया था।
छात्राओं के साथ खिंचवाई थीं आपत्तिजनक तस्वीरें
4 of 5
आरोपी शिक्षक
जब मामले का खुलासा हुआ था तो अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उस समय अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया था।
गौरतलब है कि पहले भी इस शिक्षक पर कई बार ऐसे आरोप लग चुके हैं। इससे पहले एक महिला ने शोषण करने का आरोप लगाया था। उस वक्त गुस्साए लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया था और जमकर पिटाई की थी। उस दौरान आरोपी की अंगुली भी काट दी गई थी।