एक शिक्षक की करतूत को देखकर आपका खून खौल उठेगा। एक शिक्षक ने छात्राओं और महिलाओं के साथ अश्लील फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। देखिए तस्वीरें..
विज्ञापन
छात्राओं के साथ खींची अश्लील तस्वीरें
2 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_20
आपको बता दें कि असम के हेलाकांडी जिले में कैटलिचेरा के मॉडल हाई स्कूल में आरोपी शिक्षक तैनात है। शिक्षक का नाम फैजाउद्दीन लश्कर है। आरोपी टीचर ने स्कूल के अंदर अलग-अलग छात्राओं के साथ अश्लील फोटो खिंचवाई। इस खुलासा यहां के एक लोकल चैनल ने किया।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपलोड की छात्राओं की तस्वीरें
3 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_20
मामले का खुलासा होते ही अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इस मामसे में अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।
लोकल चैनल ने किया खुलासा
4 of 5
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_20
गौरतलब है कि पहले भी इस शिक्षक पर कई बार ऐसे आरोप लग चुके हैं। इससे पहले एक महिला ने शोषण करने का आरोप लगाया था। उस वक्त गुस्साए लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया था और जमकर पिटाई की थी। उस दौरान आरोपी की अंगुली भी काट दी गई थी।
आरोपी शिक्षक
- फोटो : Photo: Twitter - rekha singh/@rekha_20
आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोनिरुल इस्लाम शिक्षक को बचाने में जुटे हैं। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।