फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी, फिर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

Tue, 11 Oct 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल

सार

बागपत के निरपुड़ा गांव में अंजाम दी गई खूनी वारदात,  सड़क पर फायरिंग से एक किसान भी घायल
विज्ञापन
1 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
छपरौली/दोघट (बागपत) थाना क्षेत्र के गांव गांगनौली के पांच लोगों की हत्या के खूनी खेल के 24 घंटे बाद निरपुड़ा गांव में भी करीब पांच लाख रुपये के विवाद में खून बहाया गया। छपरौली नगर पंचायत से निरपुड़ा गांव तगादा करने पहुंचे पिता-पुत्रों पर मौसेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक भाई गंभीर रुप से घायल हो गया है। इस फायरिंग से खेत में जा रहा एक किसान भी गोली लगने से घायल हो गया। शामली के कैल गांव निवासी कार चालक सुनील कुमार (55) काफी समय पहले छपरौली में आकर बस गया था। सुनील की ससुराल मेरठ के दौराला में है।
विज्ञापन

3 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उसका अपने साढू़ दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी नरेश (56) के साथ करीब पांच लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुनील कुमार ने साढू़ के बेटे भूपेंद्र को फोन कर तगादा किया, तो उसे निरपुड़ा आने के लिए कहा। सुनील कुमार अपनी स्कॉर्पियों में बेटे नितिन (30), अंकित (22) और रिश्तेदारों एवं अन्य परिचितों को लेकर निरपुड़ा पहुंच गए। 

4 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया घर पहुंचे लोगों को भूपेंद्र ने गांव के बाहर दूध की डेयरी पर बुलाया। कुछ देर दोनों पक्षों में बातें हुई। बाद में विवाद बढ़ गया। बताते हैं कि इस पर भूपेंद्र पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसमें गोली लगने से सुनील, नितिन और अंकित गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके साथ आए लोग घायलों को लेकर गाड़ी की तरफ दौड़े।
विज्ञापन

5 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने सड़क तक फायरिंग की। इस बीच सड़क से गुजर रहा निरपुड़ा निवासी किसान सुभाष को भी गोली लग गई। सुनील पक्ष के लोग पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित अस्पताल पहुंचे। वहां सुनील और नितिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि वहां से अंकित को मेरठ रेफर कर दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र के शव लेकर पीड़ित पक्ष के लोग छपरौली पहुंचे तो यहां कोहराम मच गया। नितिन कस्बे में ही रेडीमेड की दुकान चलाता है। पुलिस को वारदात स्थल से 315 बोर के खोखे और जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने नरेश के घर में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छपरौली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने निरपुड़ा और सीओ रमाला अजय कुमार शर्मा ने छपरौली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। छपरौली में गम का माहौल है। निरपुड़ा में नरेश के घर से पूरा परिवार गायब हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें