फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भगवान विष्णु के मंदिर में माथा टेका, फिर चांदी और नकदी ले उड़ा शातिर, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Sep 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के मनाली के साथ सटे वामतट स्थित सजला गांव में देवता भगवान विष्णु के मंदिर में घुस कर एक शातिर ने चोरी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चोरी की वारदात बुधवार रात करीब दो बजे के आसपास हुई है और चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कारदार की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दी शिकायत में देवता विष्णु के कारदार पन्ना लाल गुरुवार सुबह जब देवता का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने घर जाकर इसकी सूचना देवता के अन्य कारकूनों और पुलिस को दी। बाद में देवता के कारकून और अन्य लोग मंदिर पहुंचे जहां मंदिर का ताला और मंदिर में रखा दानपात्र तोड़ा हुआ पाया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मंदिर के गर्भ गृह में जाकर शातिर ने देवता के मुकुट पर मोनाल की कलगी और चांदी के चांद को भी चोरी कर लिया है। सभी कारकूनों ने मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला, जिसमें एक व्यक्ति अपने सिर को ढक कर मंदिर के दरवाजे को खोलते हुए अंदर घुसा और बाद में जूतों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि शातिर पहले देवता का आशीर्वाद लेता है और बाद में चांदी के चांद और नकदी को जेब में डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दानपात्र में करीब दो हजार रुपये की चोरी होने की आशंका है। कारदार ने कहा कि भगवान विष्णु मंदिर में यह लगभग आठ से दसवीं चोरी है। इससे पहले 2017 में भी चोरी हुई थी जिसमें मंदिर चांदी के एक मुकुट को चोरी किया गया था।  एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है और शातिर की धरपकड़ के लिए मुहिम शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें