अब 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पॉडकास्ट' में धवन ने अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में विस्तार से बात की है। आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करने जा रहे क्रिकेटर ने उनकी जिंदगी में घट रही घटनाओं के बारे में भी बताया।
भारत के दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाने की वजह से परेशान हैं। जोरावर धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। धवन से तलाक के बाद आयशा ने जोरावर की अपने पिता से बातचीत भी बंद करा दी है। इसको लेकर धवन रोजाना एक खत उसे लिखते हैं। वह हाल ही में भावुक भी हो गए थे। हाल ही में जोरावर के जन्मदिन पर धवन ने एक भावुक पोस्ट भी किया था।
विज्ञापन
2 of 6
करिश्मा और धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के दौरान किया था। अब 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पॉडकास्ट' में धवन ने अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में विस्तार से बात की है। आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करने जा रहे क्रिकेटर ने उनकी जिंदगी में घट रही घटनाओं के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली से क्या प्रेरणा मिली थी।
विज्ञापन
3 of 6
करिश्मा और धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन ने एंकर करिश्मा मेहता के साथ 'आकर्षण के नियम' के बारे में भी बात की और शो में विषय पर चर्चा करते हुए एक एंकर पर चुटकी भी ली। धवन का मानना है कि जब 'आकर्षण के नियम' की बात आती है तो वह इसके फॉलोअर हैं। एंकर ने कहा कि वह भी सिद्धांत में विश्वास करती है और हाल ही में उसी पर एक वर्कशॉप में हिस्सा भी लिया था। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बातचीत हुई...
4 of 6
करिश्मा मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
एंकर: जब 'आकर्षण के नियम' की बात आती है तो मैं भी इसे फॉलो करती हूं। इस विषय पर हाल ही में मैंने पीएचडी के साथ एक वर्कशॉप में हिस्सा लिया।
धवन: आपने मुझे भी आकर्षित किया?
एंकर: मुझे यकीन है कि यह इंटरव्यू 100 प्रतिशत आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
5 of 6
करिश्मा और धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन ने महान सचिन तेंदुलकर से सीखे गए सबक के बारे में भी बात की, जिसमें खेल के लिए समर्पण और प्यार शामिल है। उन्होंने कहा, 'सचिन पाजी से समर्पण, खेल के प्रति उनका प्यार और ज्ञान सीखा। वह विलो के वजन को बहुत आसानी से समझ लेते थे, जो खेल के बारे में उनके ज्ञान की गहराई को दर्शाता है। वह जानते थे कि बल्ले से काम कैसे निकलवाना है। इसलिए वह क्रिकेट से इतना घुल मिल गए थे। उन्होंने हमें निश्चित रूप से सिखाया कि अपनी पारी कैसे बनाई जाए और अंत में कैसे शतक लगाया जाए।
जहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सवाल है धवन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनकी वापसी की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2315 रन, वनडे में 6793 रन और टी20 में 1759 रन हैं। टेस्ट में उनके नाम सात शतक और पांच अर्धशतक, वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक और टी20 में 11 अर्धशतक हैं। धवन ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2022 में खेला था।