जिस फिरकी गेंदबाज ने पिछले मैच में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई वही गेंदबाज अगले मैच में ही विकेट को तरस जाए। खास बात यह है कि अपनी इसी शानदार गेंदबाजी के दम पर वह टेस्ट में दुनिया का नंबर वन गेंदबाज की कुर्सी पर भी काबिज हो गए। लेकिन अगले ही मैच में 200 गेंद डालने के बाद भी एक विकेट नहीं ले सके।
विज्ञापन
पिछले मैच के हीरो रहे और अगले मैच में विकेट को तरस रहे
2 of 6
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : Reuters
यहां बात हो रही है पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह की। यासिर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में लॉर्ड्स में 10 विकेट लेकर अपनी टीम के जीत के नायक तो बने ही साथ ही नंबर वन गेंदबाज भी बन गए। लॉर्ड्स में पाक टीम को किला फतह कराने वाले यासिर की गेंदबाजी की धार मैनचेस्टर की धरती पर कुंद पड़ गई। लाख कोशिशों के बाद भी पहले दिन के खेल में उनके खाते में विकेट नहीं आए। दूसरे दिन भी काफी संघर्ष के बाद उनके खाते में विकेट आए।
विज्ञापन
पिछले मैच के हीरो रहे और अगले मैच में विकेट को तरस रहे
3 of 6
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : Reuters
30 साल के फिरकी गेंदबाज यासिर शाह अपने टेस्ट करियर के सबसे बुरे समय में आ गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 31 ओवर यानी 186 गेंद डालने के बाद भी यासिर के खाते में एक विकेट भी नहीं आया। यह उनके करियर का सबसे कठिन समय है क्योंकि टेस्ट में उन्हें एक विकेट के लिए इससे पहले इतनी गेंद नहीं डालनी पड़ी थी। इस दौरान उन्होंने 111 रन भी खर्च कर डाले। इस बीच वह सिर्फ 5 ओवर ही मेडन डाल सके।
पिछले मैच के हीरो रहे और अगले मैच में विकेट को तरस रहे
4 of 6
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : Reuters
दुनिया के नंबर वन गेंदबाज यासिर शाह के करियर में यह दूसरा अवसर है जब किसी टेस्ट पारी में 30 ओवर डालने के बाद भी विकेट नहीं मिला। पिछले साल खुलना टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 30 ओवर फेंकने के बाद भी विकेट नहीं हासिल कर सके थे। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच से पहले लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में गैरी बालेंस का विकेट हासिल करने से पहले उन्होंने 72 गेंद फेंकी थी।
विज्ञापन
पिछले मैच के हीरो रहे और अगले मैच में विकेट को तरस रहे
5 of 6
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : reuters
दूसरी ओर, लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद इंग्लैंड ने यासिर शाह की फिरकी का सामना करने के लिए पाक के ही पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को बतौर गेंदबाजी सहालकार बुलाया। लगता है कि मेजबान टीम को सकलैन का योगदान लेने का दांव चल निकला है। साथ ही मुश्ताक का काम इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद और मोइन अली को स्पिन गेंदबाजी का ज्ञान देना भी है।
पाक के यासिर शाह ने कल यानी दूसरे टेस्ट के पहले दिन 186 गेंदें डाली थी और विकेट नहीं ले सके जबकि दूसरे दिन के शुरुआती 14 गेंदों पर भी विकेट नहीं ले सके यानी 200 गेंद में एक भी विकेट नहीं मिला। यासिर को मैच का पहला विकेट 232वें गेंद पर मिला। क्रिस वोग्स को कॉटएंडबोल्ड कर सफलता के इंतजार को खत्म किया। उन्हें यह सफलता 38.4 ओवर यानी 232वीं गेंद पर मिली।