फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: विराट की निगाहें इतिहास रचने पर, कीवियों के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

Thu, 17 Jun 2021 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टीम - फोटो : social media
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्प्टन में खेला जाना है। भारत ने इस खिताबी मुकाबले के लिए बीते मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। वहीं हनुमा विहारी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए। 15 सदस्यीय टीम का एलान होते ही भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई। इसको लेकर कई दिग्गज अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं। कोई टीम इंडिया को तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ उतरने की सलाह दे रहा है तो कोई कह रहा है कि भारत कीवियों के खिलाफ खिताबी मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है?
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
ओपनर्स

खिताबी मुकाबले में पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी कर सकती है। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में 64.37 की औसत के साथ 1,030 बनाए हैं। रोहित भारत में कामयाब रहे हैं लेकिन उनकी तकनीक और तेवर की असली परीक्षा इस फाइनल में होगी। वहीं, गिल ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी शानदार खेल से सभी को काफी प्रभावित किया था। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ गाबा टेस्ट में 91 रनों की साहसी पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
मिडिल ऑर्डर

टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत मिडिल ऑर्डर ही है। मध्यक्रम में तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का खेलना लगभग तय है। टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले पुजारा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के बाद भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का कद बढ़ा है और वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। 

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विकेटकीपर/ऑलराउंडर्स

इसके बाद छह नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अकेले दम पर कुछ मैचों में टीम को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया में गाबा टेस्ट में पंत ही भारत की जीत के हीरो रहे थे। ऐसे में उनका खेलना तय है। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। जडेजा के टीममें रहने से 'एक तीर से दो निशान' वाला मामला है। वह गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में उनका भी खेलना लगभग तय ही है।  
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC
गेंदबाजी

भारतीय टीम इस मैच में दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। स्पिनर्स के रूप में प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा शामिल हो सकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा/मोहम्मद सिराज की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : social media
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज/इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें