फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2019: भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे आज का मैच! इशारों-इशारों में कोहली का खुलासा

Wed, 05 Jun 2019 12:15 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
विश्व कप 2019 के अपने पहले मैच में उतरने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को अंतिम 11 में शामिल करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
कप्तान कोहली ने टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने के संकेत देते हुए कहा कि हमें मालूम है कि इंग्लैंड में जब बादल छाए हुए रहेंगे तो हालात अलग होगें और जब धूप खिलेगा तो स्थिति बिल्कुल कुछ और होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Bhuvneshwar Kumar
विराट ने कहा कि दो नई गेंद से गेंदबाजी करते वक्त एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की भूमिका बेहद ही अहम हो जाती है। पिच पर बल्लेबाजी करना शुरू के दस ओवरों में आसान नहीं होगा, वहीं तेज गेंदबाजो को इसका फायदा मिल सकता है। 
 

4 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : icc twitter
उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी टीम में योगदान कर सकते हैं। ऐसे में यदि केदार जाधव फिट हुए और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अनुकुल हुईं तो भारत एक स्पिनर को बाहर बैठा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ani
भारतीय कप्तान ने कहा कि बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड में सुबह 10.30 बजे बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। हमने इस बारे में चर्चा की है और गेंदबाजी की नजरिए से देखे, तो यदि आप दो स्पिनर और दो या तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरते हैं, तो शुरुआत में हालात कुछ और होंगे और दोपहर में कुछ और, ऐसी स्थिति से गेंदबाज ही अहम साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kedar jadhav
विराट ने कहा कि केदार जाधव अपने ऑलराउंड खेल से हमेशा टीम जगह पाने के दावेदार रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर कप्तान कोहली ने कहा कि  केदार नेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हैं। इसलिए टीम में उनका होना अच्छा है, क्योंकि वह विविधता प्रदान करते हैं, हम परिस्थितियों के अनुसार ही अपने अंतिम 11 के साथ मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें