फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के साथ दक्षिण अफ्रीका को धोने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Wed, 05 Jun 2019 11:48 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप का आठवां मुकाबला बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। भारत इस मैच से अपने विश्व कप में अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेल चुका है। दोनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 104 रनों से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 21 रनों से मात दी थी। प्रोटियाज के खिलाफ टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने उतर सकती है?
विज्ञापन

2 of 7
rohit-dhawan
ओपनर

विश्व कप में भारतीय टीम का दारोमदार शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर माना जा रहा है। सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन नजर आ सकते हैं। इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली
मिडिल ऑर्डर

विराट कोहली और केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। पिछले चार सालों में कप्तान कोहली के बल्ले से रनों की बरसात हुई है। इस अवधि में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने शीर्ष क्रम में 65 मैचों में उन्होंने 83.76 की औसत और 98.54 की स्ट्राइक रेट से 4272 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल हैं। 

वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल ने शतक जमाकर विश्व कप मैचों के लिए बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर अपना दावा मजबूत किया है। राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए थे।

4 of 7
धोनी शतक - फोटो : social media
विकेटकीपर 

विकेटकीपर की भूमिका में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिखेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करके शतक ठोका। धोनी ने 78 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के की मदद से113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। पांचवें विकेट के लिए धोनी और राहुल के बीच 164 रन की साझेदारी हुई थी। धोनी पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
hardik pandya
ऑलराउंडर्स

हार्दिक पांड्या का खेलना तय है। वहीं, रविंद्र जडेजा या केदार जाधव में से किसी एक को मौका मिल सकता है। जडेजा ने वॉर्म-अप मैच में 54 रन की शानदार पारी खेली थी। इस वजह से जडेजा का खेलना ही लगभग तय है। हालांकि मैच से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केदार जाधव को भी शत प्रतिशत फिट बताया है।
विज्ञापन

6 of 7
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई
स्पिनर्स

एजिस बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी को देखते हुए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। 

2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कुलदीप यादव ने छह मैचों में 17 और चहल ने 16 विकेट लिए थे। विराट कोहली शायद इसी वजह से इस स्पिन जोड़ी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका देना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट-बुमराह
तेज गेंदबाज

साउथैम्पटन में सोमवार को बारिश हुई थी। मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहे थे। मौसम पूर्वानुमान की माने तो बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की भविष्यवाणी भी है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को बाहर नहीं रखा जा सकता। ऐसी स्थिति में टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो ऐसी स्थिति में कुलदीप या चहल में से किसी एक को बाहर रखना होगा। 

नोटः यह महज हमारा आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें