फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: टीम इंडिया को विश्व कप दिलाने वाले 15 लड़ाकों के ये हैं खास हथियार

Wed, 05 Jun 2019 03:15 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
विश्व कप के लिए घोषित टीम इंडिया
टीम इंडिया को इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। कप्तान कोहली की आक्रामकता और जोश से लबरेज टीम का हर एक खिलाड़ी अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखता है।

आइए जानते हैं भारत के 15 लड़ाकों की खास बातें, जो इस बार का विश्व कप जीतने के सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेट के जंग-ए-मैदान पर काम आएंगे।
विज्ञापन

2 of 16
rohit sharma 100
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार यदि विकेट पर जम जाए, तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं। शुरू में पारी को संवारते हैं और फिर चौकों छक्कों के गोले दागने शुरू करते हैं। स्पिन के साथ तेज गेंदबाजों को भी खेलने में माहिर हैं। 
विज्ञापन

3 of 16
शिखर धवन - फोटो : bcci
रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने वाले शिखर धवन शुरू से ही विपक्षी गेंदबाजों पर आक्रमण कर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। धवन को इंग्लैंड की जमीन और आईसीसी का टूर्नामेंट बेहद रास आता है। धवन तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरने में माहिर बल्लेबाज हैं।

4 of 16
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम की बल्लेबाजी की धूरी हैं। तीसरे नंबर पर बैंटिंग करने वाले कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं। कोहली बड़े मैचों के हीरो हैं, वह बेहद ही शानदार तरीके से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का कोई मुकाबला नहीं है। इसलिए उन्हें रन मशीन का तमगा हासिल हैं।
विज्ञापन

5 of 16
केएल राहुल - फोटो : getty
तीसरे सलामी बल्लेबाज के रुप में लोकेश राहुल को शामिल किया गया है। वह लगातार स्ट्राइक रोटेट कर स्कोर बोर्ड को चलाते रहने में सक्षम हैं। राहुल का डिफेंस मजबूत है। वह गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 16
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक शानदार विकेटकीपिंग करने के अलावा विस्फोटक बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। टीम के सबसे बेहतरीन फिल्डरों में से एक हैं कार्तिक। मंझधार में फंसी टीम को अपनी तेज बल्लेबाजी से जीत के किनारे तक पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 16
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। धोनी मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। धोनी का अनुभव न केवल टीम के बल्कि कप्तान कोहली के काम भी आता है। विकेट के पीछे खड़े धोनी अपने तेज हाथों के कमाल से किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं।

8 of 16
हार्दिक पांडया
हार्दिक पांड्या टीम के जबरदस्त ऑलरउंडर हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अकेले ही मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। विपक्षी खेमें में अपनी बल्लेबाजी से खलबली मचाने के अलावा वो तेज गेंदबाजी कर विकेट चटकाने में माहिर हैं।

9 of 16
vijay shankar
विजय शंकर नंबर चार के अलावा किसी भी नंबर पर बैंटिंग कर रन बटोर सकते हैं। गेंदबाजी में भी रन रोकने और विकेट लेने में भी सक्षम हैं। 




 

10 of 16
केदार जाधव - फोटो : getty
केदार जाधव परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने में माहिर हैं और बीच के ओवरों में टीम के लिए गेंदबाजी कर विकेट झटकने वाले महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। 2011 में जो किरदार युवराज सिंह ने निभाया था, इस बार केदार से उसकी उम्मीद।

11 of 16
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
रवींद्र जडेजा अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं देते, बैटिंग कर आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोर सकते हैं। 

12 of 16
गेंदबाज कुलदीप यादव
कुलदीप यादव की खास बात ये है कि वो फ्लाइट गेंद करने से नहीं डरते हैं, जिससे उन्हें लगातार विकेट मिलते हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी में वह भी रन जोड़ सकते हैं।

13 of 16
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
जसप्रीत बुमराह वर्तमान में यॉर्कर करने वाले सबसे ताकतवर गेंदबाज हैं। बुमराह अपनी सटीक गेंदबाजी से न सिर्फ पारी की शुरुआत में विकेट लेने में कामयाब होते हैं, बल्कि डेथ ओवर्स में भी वो विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल गेंदबाज हैं।

14 of 16
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
युजवेंद्र चहल की मजबूती उनकी गुगली है। चहल गुगली फेंकने में माहिर हैं और उनका टप्पा बेहद ही सटीक रहता है। उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है, वह लय में नजर आ रहे हैं।  

15 of 16
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार शुरुआती ओवरो में विकेट लेने में माहिर हैं। लाइन लेंथ पर उनकी पकड़ बेहद ही मजबूत है। गेंद को दोनों ओर स्विंग करने में माहिर इस खिलाड़ी पर टीम को शुरुआती विकेट दिलाने का दारोमदार। बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंद पर तेजी से रन बनाना आसान नहीं होगा। बल्लेबाजी कर रन बटोरने में भी वह सक्षम। 
विज्ञापन

16 of 16
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी नई गेंद से बेहद ही घातक साबित होते हैं और विकेट चटकाते हैं। उनकी रफ्तार विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें