दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जहां इंसानों का जाना घातक साबित हो सकता है। कहीं पहाड़ खतरनाक होते हैं तो कहीं जगल की ट्रैकिंग खतरनाक होते हैं। जहां जरा सी भी चूक हुई तो जान जा सकती है। ऐसे ही पांच झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप खुद अपनी मौत को बुलावा देने के बराबर है। ये झीलें खूबसूरत होने के साथ-साथ आपके लिए जान का खतरा भी बन सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
विस्फोटक झील, कीवू
ये झील खतरनाक झीलों में से एक है। इस झील के पानी में कार्बनडाई ऑक्साइड की बड़ी परतों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में मीथेन गैस भी पाई जाती है। झील के पास हल्का सा भूकंर आने पर इसमें विस्फोट हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : images.thrillophilia.com
रूपकुंड झील, हिमालय
साल 1942 में ब्रिटिश आर्मी ने पाया कि इस झील में दो सौ लोगों के अवशेष हैं, जिनकी मौत रहस्यमय तरीके से हुई थी। वहीं 11वीं सदी तक लोगों को इस झील की कोई जानकारी नहीं थी। इस झील में तैरना मना है।
4 of 5
- फोटो : Holiday Goddess
मिशिगन झील, यूएसए
ये झील देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और साथ में उतनी ही खतरनाक भी है। ऐसा बताया जाता है कि इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल छा गया और झील के आसपास मौजूद सभी जीवों की मौत हो गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि झील के नीचे ज्वालामुखी के कारण ऐसा हुआ। कार्बनडाई ऑक्साइड पानी में मिल गई और इसका स्तर बढ़कर बादल का रूप ले लिए और चारों तरफ छा गया।
उबलती झील, डोमिनिका
इस झील के पास जाना खुद मौत को बुलावा देने के बराबर है। इस झील का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा झील के पास में ज्वालामुखी का क्रेटर होने के कारण यह झील हमेशा गर्म रहती है। इसके अलावा इंडोनेशिया में मौजूद कावाह इजेन अम्लीय झील दुनिया का सबसे ज्यादा अम्लीय झील है। इस झील का तापमान 200 डिग्री सेल्सियस रहता है।