फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

Sat, 16 Jul 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
MS dhoni - फोटो : INSTAGRAM
आपके सामने एक तस्वीर हैं जिसमें घनी मूंछ और दाढ़ी के साथ चश्मा लगाए एक शख्स दिख रहा है और इस शख्स की गोद में एक छोटी सी बच्ची बैठी हुई है। क्या इस फोटो को देखकर पहचान सकते हैं कि ये दोनों कौन हैं?
विज्ञापन

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

2 of 7
- फोटो : Twitter
अगर आप आइडिया नहीं लगा सके तो हम आपको बता रहे हैं। यह छोटी सी बच्ची भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा है।
विज्ञापन

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

3 of 7
- फोटो : INSTAGRAM
छोटी सी बच्ची जीवा जिस शख्स के गोद में बैठी है वो कोई और नहीं बल्कि उसी के पापा यानी खुद धोनी ही हैं। धोनी ने शुक्रवार को यह मजेदार फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

4 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
वनडे और टी-20 के कप्तान धोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद उनके पास क्रिकेट अब काफी कम हो गया है। वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं हैं।
विज्ञापन

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

5 of 7
- फोटो : Twitter
धोनी पहले भी अपनी बेटी जीवा के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहे हैं। इसमें एक वो फोटो काफी वायरल हो गई जिसे वीरेंद्र सहवाग ने रिट्वीट किया। इस ट्विट में बेटी जीवा को यह कहते दिखाया गया था कि पापा इरफान पठान को एक चांस दे दो।
विज्ञापन

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
रांची में रहने वाले धोनी फिर से नीली जर्सी में अक्टूबर में नजर आएंगे। अक्टूबर से पहले भारत को सीमित ओवर्स के एक भी मुकाबला नहीं खेलना है इसलिए उन्हें अपने घर ही रहना होगा। अक्टूबर में न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर होगी और टेस्ट सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी तो धोनी की मैदान पर वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!

7 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
कप्तान धोनी आखिरी बार पिछले महीने जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए थे। जहां उनकी टीम को वनडे और टी-20 सीरीज में जीत मिली थी। दौरे पर खेले गए 6 मैचों में सिर्फ मैच (टी-20) में हार मिली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें