फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5-0 से सीरीज जीतने के बाद कोहली ने आखिर क्यों कहा- मेरी और उनकी सोच एक जैसी

Mon, 03 Feb 2020 01:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसकी ही सरजमीं पर 5-0 से हराकर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर किया। रविवार को माउंट मांउगानुई में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच को भारतीय टीम ने सात रन से अपने नाम कर लिया। सीरीज जीत के बाद कप्तान कोहली ने कीवी कप्तान केन विलियमसन की खूब तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का समर्थन करते हुए कहा टीम की 0-5 की हार के बाद भी वह 'ब्लैक कैप' टीम का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केन विलियमसन और विराट कोहली - फोटो : bcci
उन्होंने कहा, 'केन और मेरे सोचने का तरीके एक जैसा है। यह शानदार है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्से से होने के बाद भी हमारी सोच एक जैसी है और हम एक जैसी बातें करते हैं। इस नतीजे (0-5 से हार) के बाद भी मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट की कमान सही हाथों में है और वह टीम का नेतृत्व करने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे ऐसी टीम है जिन्हें खेलते देखना और उनके खिलाफ खेलना हर किसी को पसंद है।'

4 of 5
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : bcci
बता दें कि यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने स्वदेश में द्विपक्षीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में तीन या अधिक मैच गंवाए। इससे पहले फरवरी 2008 में मेजबान टीम इंग्लैंड से 0-2 से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिम साउथी - फोटो : ट्विटर
वहीं, न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टिम साउदी ने कहा कि दोनों टीमों में ज्यादा फर्क नहीं था। उन्होंने कहा, ‘यह एक और करीबी मुकाबला था, दुर्भाग्य से हम एक बार फिर हारने वाली टीम रहे। अगर आप उन्हें (भारतीय टीम) थोड़ा भी मौका देंगे तो वे दोनों हाथों से लपक लेंगे। मुझे नहीं लगता कि दोनों टीमों में ज्यादा फर्क था, नतीजे से ऐसा नहीं लगता लेकिन हमें बेहतर करने के लिए छोटी चीजों को सुधारना होगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें