फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कोहली को सता रहा हार का डर, बोले- 'न्यूजीलैंड को उसके घर में हराना नहीं है आसान'

Tue, 22 Jan 2019 03:49 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli pc
ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया के सामने अब न्यूजीलैंड की चुनौती है। पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले कप्तान कोहली ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की। लेकिन कोहली ने इस बात को भी माना कि अपने घर में न्यूजीलैंड एक ताकतवर टीम है।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli out
कोहली ने कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर हुई गलतियों से टीम ने सबक लिया है। हमारे बल्लेबाज जिन जगहों पर आउट हो रहे थे, वहीां सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि उस वक्त हमारे पास उतना अनुभव नहीं था। बतौर एक बल्लेबाजी यूनिट हम ज्यादा बेहतर नहीं थे। अब पिछले तीन साल में हम एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर काफी बेहतर होकर उभरे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
कोहली ने बताया कि टीम अपनी क्षमता को लेकर पहले से ज्यादा पक्की और सजग हो गई है। भारतीय टीम किसी भी चुनौती से टकराने को तैयार है। आम तौर पर न्यूजीलैंड की टीम मैच हाई स्कोरिंग बनाने के लिए जानी जाती है। सबसे अहम बात है कि मैदान पर जब बड़े स्कोर का पीछा करते हों तो घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।'

4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
भारत बड़े स्कोर का पीछा करने में सक्षम
कोहली ने कहा, 'बल्लेबाजों को बड़े स्कोर का पीछा करते वक्त भरोसा रखना होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़ा स्कोर करना होगा। मुझे लगता है पिछली बार शायद ऐसा नहीं था। तीन सौ से ज्यादा या उसके करीब का लक्ष्य हासिल करते वक्त हम रिलैक्स नहीं हो पाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Zealand
न्यूजीलैंड की टीम घर पर बहुत ताकतवर
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर है। साथ ही न्यूजीलैंड अपनी होम कंडीशंस से अच्छे से वाकिफ है। कीवी टीम को वहां हराना काफी मुश्किल काम है, लेकिन हम इसे चुनौती के तौर पर लेते हैं। हम वैसा ही कुछ करना चाहते हैं जो हमने ऑस्ट्रेलिया में किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें