2018 में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि वह तिरुपति मंदिर से रोजाना पांच ट्रक बाल खरीदते हैं। इन बालों से उनकी फैक्ट्री में एमिनो एसिड आधारित माइक्रो न्यूट्रिएंट बनाया जाता है, जिसका खेती में प्रयोग होता है। इसकी एक बोतल की कीमत लगभग 900 रुपये होती है, जिसे वह किसानों को 300 रुपये में देते हैं। दुबई ने भी उन्हें 180 कंटेनर एमिनो एसिड का ऑर्डर दिया है, जिसकी आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने बताया था कि कटे हुए बालों से तैयार एमिनो एसिड से उन्हें सालाना 12 से 15 करोड़ रुपये का मुनाफा होता है, जबकि वह इसे लगभग लागत के खर्च पर ही बेच देते हैं।