फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोहली ने मैच रेफरी के कमरे में घुसकर दी थी गालियां! अब सामने आया पूरा सच

Sun, 31 Mar 2019 02:37 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई और बैंगलोर के बीच गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गलत डिसीजन देने वाले अंपायर सुंदरम रवि पर कार्रवाई की संभावनाएं काफी कम नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि मुंबई-बैंगलोर के बीच हुए मैच में अंपायर ने नो बॉल नहीं दी थी। इस वजह से मैच में मुंबई का पलड़ा भारी हुआ और बैंगलोर को मैच से हाथ धोना पड़ा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
याद हो कि आईसीसी के एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर रवि लेकिन मुंबई के लसिथ मलिंगा की बड़ी नो बॉल को नहीं देख सके और विवादास्पद परिस्थितियों में बेंगलोर की टीम छह रन से मैच हार गई। इस मामले के बाद अंपायर्स की चौतरफा आलोचना होने लगीं। इसके बाद में ऐसी खबरें सामने आईं कि कप्तान विराट कोहली ने अंपायर के कमरें में जाकर उन्हें अपशब्द कहे।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा
मैच खत्म होने के बाद कप्तान कोहली इससे काफी नाराज आए। कोहली ने मैच के बाद आईपीएल के अंपायरों को 'आंखें खुली' रखने की सलाह दी थी। रोहित शर्मा ने खुद इस मुकाबले के दूसरे अंपायर सी नंदन की आलोचना की। रोहित ने कहा था कि इस तरह की चीजों से क्रिकेट शर्मसार होता है।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आईपीएल के एक अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर पीटीआई को बताया, 'नैयर की रिपोर्ट में बहुत ज्यादा आलोचना नहीं की गई है।'उन्होंने कहा, 'कोहली नाराज थे और उन्होंने रवि को कहा कि नो-बॉल नहीं दिया जाना उनकी टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रवि ने इस पर खेद जताते हुए मना कि उन्होंने उस समय सही फैसला नहीं लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : SELF
अधिकारी ने यह भी बताया  कि नैयर की रिपोर्ट में आलोचना नहीं की गई है क्योंकि यह दबाव की स्थिति में मानवीय चूक थी। उन्होंने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कोहली रवि कि शिकायत के लिए मैच रेफरी के कमरे में गये थे। उन्होंने कहा, 'कोहली के मैच रेफरी के कमरे में जाने की खबर गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें