फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा सपना हैं विराट कोहली, ये हैं 5 बेस्ट पारियां

Fri, 15 Sep 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : SELF
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। विराट 17 सितंबर से शुरू हो रही वन-डे सीरीज में कंगारू टीम की सबसे बड़ी चुनौती होंगे। 28 वर्षीय कोहली ने अपने वन-डे करियर में अब तक 30 शतक ठोंके हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के बल्ले ने जमकर रन उगले हैं। आज हम आपको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली की पांच बेस्ट पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये पारियां विराट कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया के फैंस के लिए भी काफी स्पेशल है। आईए नजर डालते हैं: 
विज्ञापन

100*, दूसरा वन-डे, जयपुर, 16 अक्टूबर 2013

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए वीरेंदर सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जमाया और वो सबसे तेज वन-डे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 359 रन बनाए। जवाब में भारत ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदे शेष रहते 9 विकेट से मैच जीता। कोहली ने पूरे मैच का रुख बदलकर टीम को जीत दिलाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 चौको और 7 छक्को की मदद से सैकड़ा जमाया।
विज्ञापन

115*, छठा वन-डे, नागपुर, 30 अक्टूबर 2013

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के दो सप्ताह के भीतर ही विराट कोहली ने एक और शानदार पारी खेली। कोहली ने सिर्फ 66 गेंदों में 18 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 115 रन ठोंके। विराट की पारी की मदद से टीम इंडिया ने तीन गेंदे शेष रहते 6 विकेट से जीत हासिल की।बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 350 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

118, दूसरा वन-डे, विशाखापट्टनम, 20 अक्टूबर 2010

4 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली के लिए यह पारी बेहद खास है। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला शतक था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 289 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर्स जल्दी पवेलियन लौट गए। मगर विराट कोहली ने 121 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 118 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से भारत ने 7 गेंदे शेष रहते 5 विकेट से मैच जीता। 
विज्ञापन

117 रन, तीसरा वन-डे, मेलबर्न, 17 जनवरी 2016

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
यह मैच टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि उसे मुकाबले में तीन विकेट की शिकस्त झेलना पड़ी। मगर कोहली ने शतक जमाकर इस मैच को यादगार जरुर बना दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुश्किल पिच पर संभलकर खेलते हुए 117 गेंदों में 7 चौको और दो छक्को की मदद से 117 रन बनाए। उनकी पारी का फायदा टीम इंडिया नहीं उठा सकी और 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 295 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंदे शेष रहते तीन विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

106 रन, चौथा वन-डे, कैनबेरा, 20 जनवरी 2013

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : ICC
यह उन दुर्लभ मौकों में से एक था जब लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के शतक पर पानी फिरा। ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर्स की दमदार पारियों की मदद से 8 विकेट खोकर 348 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद टीम इंडिया 25 रन से मैच गंवा बैठी। कोहली ने 92 गेंदों में 11 चौको और एक छक्के की मदद से 106 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें