टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ने 2013 की पिछली वन डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में शानदार शतकीय पारियां खेल कंगारू टीम के छक्के छुड़ाए थे। जयपुर और नागपुर में विराट ने शतक लगा 350 से अधिक के स्कोर को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। इस सीरीज में रोहित शर्मा ने भी दो शतक लगाए थे। शिखर धवन ने एक शतक लगाया था। इस स्लाइड में हम इन तीनों बल्लेबाजों की पारियां और पूरी सीरीज के रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे। कंगारू टीम ने सीरीज में सात वन डे खेले थे। इनमें से दो में बारिश की वजह से फैसला नहीं हो सका था। बाकी के पांच मैचों में 3-2 से टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। इस सीरीज के हर मैच में एक पारी में 300 से अधिक रन बने थे।
विज्ञापन
पुणे के पहले मैच में कंगारू टीम जीती
2 of 6
ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : getty
पुणे के पहले मैच में 13 अक्टूबर को कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 304 रन बनाए। कप्तान जार्ज बैली ने 85 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया के सेट बल्लेबाज अपनी पारियां बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। विराट कोहली 61 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 41 रन तथा सुरेश रैना ने 39 रन बनाए। टीम इंडिया 232 रनों पर आल आउट हो गई। कंगारुओं की तरफ से जेम्स फॉकनर ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
जयपुर में विराट ने लगाया सबसे तेज शतक
3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
जयपुर के वन डे में 16 अक्टूबर को विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रनों के स्कोर का बड़ी दिलेरी से पीछा करते हुए भारत की तरफ से वन डे में सबसे तेज शतक लगाते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने भी तेज तर्रार 141 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 95 रन बनाए। विराट और रोहित नाबाद रहे थे। विराट ने महज 52 गेंदों में 100 रन बनाए थे। विराट ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। सहवाग ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक लगाया था।
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला
4 of 6
ऑस्ट्रेलियाई टीम
मोहाली में 19 अक्टूबर को टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 303 रन बनाए। कप्तान एमएस धोनी ने 139 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 68 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। जेम्स फॉकनर ने महज 29 गेंदों में 64 रन ठोंक दिए। कंगारू टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे हो गई। रांची और कटक के वन डे बारिश की भेंट चढ़ गए। 23 अक्टूबर को रांची में हालांकि एक पारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 295 रन बनाए। बारिश आने से पहले भारत ने बिना विकेट खोए 4 ओवर में 27 रन बनाए थे। इसके बाद 26 अक्टूबर को कटक में तो बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।
विज्ञापन
नागपुर में फिर चला विराट का बल्ला
5 of 6
विराट एंड धवन
- फोटो : ndtv sports
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर 350 का स्कोर खड़ा कर दिया। शेन वाटसन ने 102 तथा जार्ज बैली ने 156 रनों की शानदार पारियां खेलीं। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर विराट ने टीम इंडिया की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक लगाया। विराट ने महज 66 गेंदों में 115 रन बनाए। टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। विराट के अलावा शिखर धवन ने 100 तथा रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए। जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली।
बेंगलुरू में रोहित शर्मा के बल्ले से जोरदार बारिश हुई। टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज जीत अपनी श्रेष्ठता भी साबित की। भारत ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा के शानदार 209 रनों की मदद से 383 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित ने 158 गेंदों में ये पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारो ओर 16 छक्के मारे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हालांकि जेम्स फॉकनर ने अंतिम क्षणों में ताबड़तोड़ पारी खेल मैच को जीतना चाहा लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। फॉकनर ने इशांत शर्मा की गेंदों पर जोरदार प्रहार किए। फॉकनर ने 73 गेंदों में 116 रन बनाए।