फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के रिकॉर्ड्स ही नहीं, अब इस जगह भी तेंदुलकर से ऊपर पहुंचे विराट कोहली

Fri, 08 Dec 2017 07:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2017 का नवंबर महीना न सिर्फ मैदान पर सुपरहिट रहा बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी जबरदस्त रहा। 29 साल के कोहली ने ट्विटर पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया है।  
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
इस बात की जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने दी है। कैप्चरिंग ट्रेंड्स इन 2017 पर ट्विटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में कोहली के फॉलोअर की संख्या में 61 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
साल 2016 में 29 साल के कप्तान विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या 12.9 मिलियन थी, जबकि साल 2017 में यह बढ़कर 20.8 मिलियन हो गई। यानी 2016 के मुकाबले 2017 में विराट की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht
वहीं, माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के फॉलोअर्स की संख्या में इस साल 56 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। यह पहली बार है कि जब कोहली और सचिन दोनों ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में टॉप 10 में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : File
इतना ही नहीं ट्विटर पर फॉलोअर्स बढ़ने के मामले में विराट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी को भी पीछे छोड़ दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर पीएम मोदी के 52 फीसदी फॉलोअर्स बढ़े हैं। इस साल उनके ट्विटर पर 37.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें