फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का लगातार बढ़ रहा कद, अब मैसी को छोड़ा पीछे 

Thu, 26 Oct 2017 03:41 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में हर दिन कीर्तिमान रच रहे हैं। वह क्रिकेट के खिलाड़ियों के अलावा अन्य खेल के शूरमा खिलाड़ियों को भी कमाई के मामले में पीछे कर रहे हैं। विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया लगातार जीत रही है। कोहली खुद अपने खेल से कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं। लिहाजा उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ रही है।  
 
विज्ञापन

मोस्ट वेल्यूबल एथलीट हैं विराट कोहली

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : zee news
कोहली दुनियाभर में कमाई के मामले में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की हाल ही में जारी मोस्ट वेल्यूबल एथलीट की ‌सूची में विराट कोहली ने जगह बना ली है। खिलाड़ियों को ब्रांड वैल्यू के आधार पर इस सूची में रखा गया है। इस सूची में कोहली की ब्रांड वैल्यू लायनल मैसी से ज्यादा आंकी गई है। 
 
विज्ञापन

विराट का नंबर सातवां 

3 of 5
Virat Kohli
इस सूची में हालांकि सैलरी और बोनस तथा सभी निवेश से होने वाली कमाई को शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट में टॉप 10 एथलीट की औसत कमाई को भी नहीं जोड़ा गया है। फोर्ब्स की सूची में टेनिस के सरताज रोजर फेडरर टॉप पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे नंबर पर हैं। विराट कोहली सातवें नंबर पर हैं। उसेन बोल्ट तीसरे नंबर पर तथा टाइगर वुड्स छठे नंबर पर हैं। 
 

कोहली ने टीम इंडिया को इन फार्म कर दिया

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने टीम इंडिया के हर खिलाड़ियों को अपने समान आक्रामक बना दिया है। जब से कप्तानी संभाली है तब से टीम इंडिया को लगातार सफलता मिल रही है। खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल बनाए हैं वन डे में 1347 रन

5 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने इस साल वन डे में अब तक 25 वन डे खेले हैं। जिसमें उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1347 रन बनाए हैं। दुनिया में किसी क्रिकेटर ने इस साल इतने रन नहीं बनाए हैं। इंग्लैंड के जो रूट 983 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें