टीम इंडिया ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वन-डे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ तीन वन-डे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इससे पहले मुंबई में खेले गए पहले मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी। आइये बताते हैं कि किन मौकों पर टीम इंडिया ने बाजी मारी, जिससे दूसरे वन-डे में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भुवनेश्वर ने बिगाड़ी कीवी टीम की शुरुआत
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
भारत ने किवी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 230 रनों पर ही सीमित कर दिया था। जिसके जवाब में भारत ने शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक की नाबाद 64 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 46 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने बिगाड़ दी। उन्होंने मार्टिन गप्टिल को 11 रन पर ही आउट कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
अक्षर पटेल के शिकार हुए लैथम
3 of 5
टॉम लैथम
- फोटो : news 18
बता दें कि मुम्बई के वानखेड़े स्टेडिम में खेले गए पहले वन-डे में लैथम में नाबाद शतक लगाया था। उन्होंने 103 रन की शानदार पारी खेली थी। मगर लैथम को दूसरे वन-डे में जल्द ही शिकार बनाया गया। वो 38 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव की जगह आए अक्षर पटेल ने लौथम को आउट किया।
बुमराह ने कप्तान केन विलियमसन को किया LBW आउट
4 of 5
बुमराह
- फोटो : bcci
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। शुरुआती दौर में बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 11 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान केन विलियमसन 3 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। बुमराह ने उन्हें LBW आउट कर दिया। इसके बाद कीवी टीम को टॉम लैथम और रॉस टेलर ने टीम टीम की कमान संभाली। हालांकि उन दोनों की जोड़ी भी ज्यादा देर तक टिक ना सकी।
कीवी टीम द्वारा 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 68 रन की शानदार पारी खेली। शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने एक अच्छी शुरुआत की, लेकिन शर्मा 7 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने टीम को आगे बढाया। कप्तान कोहली ने भी 29 रन ही बना पाए। उसके बाद यहां से शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक की नाबाद 64 रन की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया मैच सकी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।