विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह निजी कारणों से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली ने स्टेडियम की दीवार में छेद किया
- फोटो : twitter
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम दिग्गज मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच धाकड़ बल्लेबाज कोहली ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : @BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेली जाएगी। भारतीय टीम इस मैदान पर 12 सिंतबर से अभ्यास कर रही है। रविवार को किंग कोहली ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने नेट्स पर काफी समय बिताया।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
पूर्व भारतीय कप्तान के नेट्स सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विराट को बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा रहा है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 35 वर्षीय बल्लेबाज ने दमदार शॉट खेले। इस दौरान उनका एक शॉट इतना मजबूत था कि स्टेडियम की दीवार टूट गई और उसमें बड़ा सा छेद हो गया। उनका यह कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह गया।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह निजी कारणों से बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्हें जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था। कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
भारतीय खिलाड़ी लगभग एक महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बतौर मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्कल के लिए यह पहली टेस्ट सीरीज है। दोनों इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
बांग्लादेश की टीम पहुंची चेन्नई
- फोटो : @BCBtigers
बांग्लादेश की टीम भी इस सीरीज के लिए रविवार को चेन्नई पहुंच गई। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने रवाना होने से पहले कहा था कि यह एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होने वाली है। वहीं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा- एक अच्छी सीरीज (बनाम पाकिस्तान) के बाद निश्चित रूप से टीम और देश के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रत्येक श्रृंखला एक अवसर है। हम दोनों मैच जीतने के लिए खेलेंगे।