आज दीपावली भी है और ऐसे में भारतीय टीम फैंस को दिवाली का तोहफा भी देना चाहेगी। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ ने शनिवार रात को ही दिवाली का त्योहार मनाया।
विजयरथ पर सवार टीम इंडिया का आज मुकाबला नीदरलैंड से है। यह लीग राउंड का आखिरी यानी 45वां मैच है। इसके बाद नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 15 और 16 नवंबर को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला टीम इंडिया एक तैयारी और मैच प्रैक्टिस के तौर पर लेगी, ताकि सेमीफाइनल से पहले सभी खिलाड़ी फिट रहें।
विज्ञापन
3 of 8
जडेजा रिवाबा
- फोटो : सोशल मीडिया
आज दीपावली भी है और ऐसे में भारतीय टीम फैंस को दिवाली का तोहफा भी देना चाहेगी। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाड़ी और स्टाफ ने शनिवार रात को ही दिवाली मनाई। इसके लिए एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था। भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है।
4 of 8
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ पत्नियों और बच्चों के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। सबने पारंपरिक पोशाक पहन रखे थे। जहां पुरुषों ने कुर्ता-पैजामा पहना था, तो वहीं महिलाओं ने साड़ी या सलवार-सूट पहन रखी थी। विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आया। ऐसे में विराट उन्हें चलने में मदद करते दिखे। इन दोनों ने खूब महफिल लूटी।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित और रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रोहित शर्मा, रितिका और समायरा भी साथ बेहद क्यूट नजर आए। इस साल शादी करने वाले शार्दुल और मिताली, प्रसिद्ध और रचना भी इस पार्टी में पहुंचे। रवींद्र जडेजा भी पत्नी रिवाबा के साथ नजर आए। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना और केएल राहुल की पत्नी अथिया इस पार्टी में नहीं दिखीं।
विज्ञापन
6 of 8
अनुष्का और विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भी पारंपरिक पोशाक में खूब जंचे। वहीं, राहुल द्रविड़ भी कुर्ते पैजामे में जंच रहे थे। इसके अलावा पारस म्हामब्रे और टी दिलीप भी जश्न में शामिल हुए। सूर्यकुमार भी इस जश्न में शामिल हुए। भारतीय क्रिकेट टीम ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। बीसीसीआई ने इसके कैप्शन में लिखा- हम आपको और आपके प्रियजनों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
द्रविड़ और विरुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम फिलहाल आठ मैचों में से आठ मैच जीतकर 16 अंक के साथ शीर्ष पर है। टीम पहले स्थान पर ही रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने 14-14 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया। न्यूजीलैंड की टीम 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही।
अब भारत का सामना चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आपस में भिड़ेंगी। वहीं, नीदरलैंड की टीम आठ मैचों में चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है। यह टीम जीत हासिल कर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने उतरेगी। विश्व कप अंक तालिका में शीर्ष आठ टीमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करेंगी।