Diwali 2023: देश में दीपावली का त्योहार (Diwali 2023) बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 14 सालों के बाद जब भगवान राम वनवास से लौटकर अयोध्या वापस आए थे, तो लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। तब से ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बेहद खास है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली मनाई जाती है।
हालांकि भारत में कई जगहों पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन स्थानों पर दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं की जाती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी और यकीन नहीं हो रहा होगा। आइए आज आपको बताते हैं कि भारत के इन जगहों पर आखिर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की मान्यता क्या है?