फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज, दूर-दूर तक नहीं कोई भारतीय

Mon, 02 Sep 2019 11:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके 74 टी-20 में 99 विकेट हो गए। इसके पहले कि मलिंगा अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी बना पाते गम का साया लंकाई ड्रेसिंग रूम और पल्लेकल के मैदान में फैल चुका था, क्योंकि रॉस टेलर और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की उम्दा पारियां श्रीलंका को पहले टी-20 में पांच विकेट से मात देने के लिए काफी थी।

36 साल के मलिंगा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 खेला था। उन्होंने टेस्ट से 2011 और वनडे से इस साल जुलाई में संन्यास लिया था। मलिंगा के नाम 30 टेस्ट में 101 और 226 वनडे में 338 विकेट हैं। वे टी-20 में एक बार 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। आइए एक नजर डालते है टी-20 इंटरनेशनल के पांच सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर...

विज्ञापन

2 of 6
शाहिद अफरीदी

लसिंथ मलिंगा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने 99 मैच में 98 विकेट लिए थे।

टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

 गेंदबाजी  देश  मैच  विकेट
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 74 99
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 99 98
शकिब अल हसन बांग्लादेश 72 88
उमर गुल पाकिस्तान 60 85
सईद अजमल पाकिस्तान 64 85
विज्ञापन

3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
टॉप-5 तो छोड़िए कोई भारतीय गेंदबाज शीर्ष-10 या 20 खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं। भारत के लिए सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में आर अश्विन का नंबर सबसे पहले आता है। दुनिया में 22वें क्रम पर आने वाले अश्विन लंबे समय से टी-20 से बाहर हैं। उनके नाम 46 मुकाबलों में 52 विकेट हैं, जो टॉप में चल रहे मलिंगा से 47 विकेट कम हैं।

4 of 6
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बारिश के कारण देर से शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस की अर्धशतकीय (53 गेंदों में 79 रन) पारी के बूते स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर्स में 174/4 रन बनाए।

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए रॉस टेलर (48) और ग्रैंडहोम (44) के बीच चौथे विकेट की 79 रन की साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस तरह तीन मैच की श्रृंखला में कीवी टीम के पास अब 1-0 की बढ़त आ चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
मिचेल-सेंटनर ने पहुंचाया लक्ष्य के पार

डेरिल मिचेल (नाबाद 25) और मिचेल सेंटनर (नाबाद 14) ने अंतिम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 2.4 ओवर में 31 रन की अटूट साझेदारी की, इससे पहले न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा ने रचा इतिहास

श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा (23 रन पर दो विकेट) इस मैच के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 99 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज बने। मलिंगा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट से 2011 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में कॉलिन मुनरो (0) को बोल्ड करके अफरीदी के 98 विकेट की बराबरी की। 36 वर्षीय मलिंगा ने इसके बाद ग्रैंडहोम को बोल्ड करके अपने 74वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें