टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर्स के खेल में जोरदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने टी-20 और वन-डे सीरीज कैरेबियाई जमीन पर जीतकर सफेद गेंद के मुकाबले में अपने खेल का लोहा मनवाया। अब टीम इंडिया को विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा। पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाएगा।
साल 2002 के वेस्टइंडीज दौरे के बाद से भारतीय टीम ने कैरेबियन टीम के खिलाफ घर में या बाहर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। इस बार भी टीम इंडिया विंडीज के मुकाबले मजबूत दिख रही है। लाल गेंद की सीरीज में टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे पर सबकी नजरे रहेंगी कि, वो कैसा प्रदर्शन करते हैं। विंडीज की जमीन पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं उन तीन भारतीय बल्लेबाजों पर जिन्होंने वेस्टइंडीज में जाकर सबसे ज्यदा टेस्ट रन बनाए हैं।