कहा जाता है कि क्रिकेट में रिकॉर्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं जिन्हें शायद कोई नहीं तोड़ पाएगा। क्रिकेट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए। सभी ने अपने-अपने दौर में जबरदस्त क्रिकेट खेली, लेकिन कुछ खिलाड़ी होते हैं, जिनका नाम क्रिकेट से कभी नहीं मिटता। जैसे ब्रैडमैन, महाराजा रणजीत सिंह, सीके नायूडु और सचिन तेंदुलकर। ये वो खलाड़ी हैं, जिनसे क्रिकेट को भी एक अलग पहचान मिली। सभी ने अपने दौर में बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किए, लेकिन कुछ रिकॉर्ड हैं, जो शायद टूटने के लिए नहीं बने हैं।