कोलकाता में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका भारत से पहली पारी में बढ़त लेने में कामयाब रहा। रंगना हेराथ ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 67 रन बनाए। आइए जानें चौथे दिन और कौन-कौन से रिकॉर्ड बने।
विज्ञापन
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
30 सालों में पहली बार भारत के तेज गेंदबाजों ने भारतीय सरजमीं में एक ही पारी में 2-2 या उससे अधिक विकेट लिए। कोलकाता में भुवनेश्वर और मोहम्मद शमी ने 4-4 तथा उमेश यादव ने 2 विकेट लिए। इसके पहले श्रीलंका के खिलाफ ही 1986 में कानुपर में कपिल, भारत अरूण और चेतन शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। 1952 और 1976 में भी टेस्ट मैच में भारत के लिए यह मौका आया था।
विज्ञापन
3 of 5
रंगना हेराथ
- फोटो : BCCI
श्रीलंका की ओर रंगना हेराथ ने 67 रनों की पारी खेली। 39 साल की उम्र में श्रीलंका की तरफ से यह किसी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सर्वाधिक रनों की पारी है। इससे पहले डीएस डिसील्वा ने इस उम्र में 52 रनों की पारी खेली थी।
4 of 5
रंगना हेराथ
- फोटो : file photo
रंगना हेराथ की उम्र अभी 39 साल 242 दिन है। इस तरह वह भारत में विदेशी उम्रदराज खिलाड़ियों के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 1993 में जिंबाब्वे के जान ट्राइकोस ने 1993 में 45 साल 300 दिनों की अवस्था में टेस्ट मैच खेला था। ट्राइकोस भारतीय धरती में सबसे विदेशी उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
रंगना हेराथ भारत में सबसे उम्रदराज विदेशी खिलाड़ी के रूप में टेस्ट में अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रंगना ने 39 साल 242 दिन की उम्र में भारत में अर्धशतक लगाया है। उनसे पहले ब्रेट सटकलिफ ने 1965 में 41 साल 122 दिन की उम्र में तथा ज्याफ बॉयकाट ने 41 साल 63 दिनों की उम्र में भारत में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।