फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: इन 6 खिलाड़ियों के नाम सबसे लंबे छक्कों का रिकॉर्ड, धोनी के सामने फीके रसेल-पांड्या

Mon, 22 Apr 2019 11:08 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एमएस धोनी
बैंगलोर के खिलाफ रविवार को चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 48 गेंदों पर 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इतना ही नहीं, धोनी ने इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी लगाया।

 
विज्ञापन

2 of 7
Dhoni
इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सीजन का यह अब तक का सबसे लंबा छक्का है। धोनी का यह छक्का 111 मीटर का था, जो उन्होंने मैच के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव को लगाया था। आइए जानते हैं इस सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी लंबे छक्के लगा चुके हैं
 
विज्ञापन

3 of 7
आंद्रे रसेल - फोटो : pti
आंद्रे रसेल 
दिल्ली के खिलाफ मैच में रसेल ने पारी में 6 छक्के जड़े थे। इसी मैच के 16वें ओवर में रसेल ने हर्शल पटेल की गेंद पर 98 मीटर लंबा छक्का जड़ा।
 

4 of 7
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल 
30 मार्च को मुंबई के खिलाफ मैच में मिचेल मैक्कलेंघन की लगातार दो गेंदों पर गेल ने जड़े दो लंबे छक्के। इसमें पहला छक्का डीप-मिड विकेट के ऊपर से 101 मीटर की दूरी तक गया। इसी मैच में गेल ने इंडियन टी-20 लीग में 300 छक्के लगाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था।
 
विज्ञापन

5 of 7
उमेश यादव - फोटो : ipl
उमेश यादव 
31 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ मैच में उमेश यादव ने ये छक्का लगाया। संदीप शर्मा के 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर उमेश ने लॉन्ग ऑन पर 101 मीटर लंबा छक्का लगाया। हालांकि इस मैच में उनकी टीम बैंगलोर को 118 रन से हार झेलनी पड़ी।
 
विज्ञापन

6 of 7
Chris Lynn
क्रिस लिन 
बैंगलोर के खिलाफ मैच में कोलकाता के ओपनर लिन ने 31 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की बहुत ही अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल की गेंद पर पारी के छठे ओवर में 102 मीटर छक्का लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या
बैंगलोर के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए और अपनी पारी में उन्होंने तीन तूफानी छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का 104 मीटर लंबा था जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें