फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: 1974 के बाद टीम इंडिया की लॉर्ड्स में सबसे बड़ी हार

Mon, 13 Aug 2018 09:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में टीम इंडिया को बुरी तरह हरा दिया। मेजबान टीम ने 'विराट ब्रिगेड' को दूसरे टेस्ट में क्रमशः 107 और 130 रन पर ढेर किया और एक पारी व 159 रन के अंतर से मुकाबला जीता। याद हो कि इंग्लैंड ने अपनी पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की और टीम इंडिया पर 289 रन की विशाल बढ़त बनाई थी। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नाटिंघम में खेला जाएगा।

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कई बार बारिश के कारण मैच रोका गया। पहले दिन का खेल तो बारिश की भेंट ही चढ़ गया था। हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। जेम्स एंडरसन के सामने भारतीय ओपनर्स ने तो स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। इस दौरान कई आंकडें बने। चलिए गौर करते हैं:
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली
यह तीसरा मौका है जब पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा हो और फिर भी टीम इंडिया टेस्ट मैच हार गई। इससे पहले 1974 में बर्मिंघम और 2002 में हैमिलटन में भी ऐसा वाकया घट चुका है।
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार किसी टेस्ट में एक पारी और रन के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। कोहली ने 2014 में टेस्ट कप्तानी संभाली थी।

4 of 8
विराट कोहली
लॉर्ड्स पर 1974 के बाद टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले अजित वाडेकर की कप्तानी में टीम इंडिया एक पारी और 285 रन के विशाल अंतर से पराजित हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
भारत बनाम इंग्लैंड
2010 में पाकिस्तान को हराने के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर किसी टीम को एक पारी और रन के अंतर से मात दी। इसका मतलब 8 साल के बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर एक पारी और रन के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

6 of 8
lords rain
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 1023 गेंदें डाली गई। इंग्लैंड में पिछले 100 सालों में यह तीसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच साबित हुआ। लॉर्ड्स पर यह 1888 के बाद सबसे छोटा टेस्ट साबित हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
मुरली विजय
मुरली विजय, केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर लॉर्ड्स में 36 रन बनाए। इससे पहले लॉर्ड्स पर 1996 में टीम इंडिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने कम रन बनाए थे जब विक्रम राठौड़, डब्ल्यूवी रमन और सौरव गांगुली ने मिलकर 26 रन बनाए थे।
विज्ञापन

8 of 8
जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन (36 साल और 11 दिन) दूसरे सबसे उम्रदराज इंग्लिश गेंदबाज बने, जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट चटकाए। यह रिकॉर्ड रे इलिंगवर्थ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1971 में ओवल के मैदान पर 39 साल और 76 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें